[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National #Rafale पर राहुल ने कहा – कांग्रेस की सरकार आयी तो जिम्मेदार लोगों को मिलेगी सजा

#Rafale पर राहुल ने कहा – कांग्रेस की सरकार आयी तो जिम्मेदार लोगों को मिलेगी सजा

0
#Rafale पर राहुल ने कहा – कांग्रेस की सरकार आयी तो जिम्मेदार लोगों को मिलेगी सजा

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा और कहा कि 2019 में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर इस मामले की आपराधिक जांच होगी और जिम्मेदार लोगों को सजा दी जायेगी.

गांधी ने यह भी दावा किया कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में उनके सवाल का जवाब देने की बजाय ड्रामा करने लगीं. राफेल मामले पर लोकसभा में चर्चा का रक्षा मंत्री द्वारा जवाब देने के बाद गांधी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, रक्षा मंत्री ने अपने ढाई घंटे के भाषण में विमान की कीमत पर जवाब नहीं दिया, अनिल अंबानी का नाम तक नहीं लिया. उन्होंने कहा, मैंने उनसे सवाल किया कि क्या रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों और सौदे की बातचीत में शामिल लोगों ने आपत्ति जतायी थी? उन्होंने इसका जवाब देने की बजाय ड्रामा शुरू कर दिया. गांधी ने कहा, देश के युवाओं, आपको गुमराह किया जा रहा है. नरेंद्र मोदी संसद नहीं आते हैं और रक्षा मंत्री सवाल का जवाब देने की बजाय बाहर चली गयीं. उन्होंने कहा, युवाओं, किसानों देख लो. प्रधानमंत्री जी ने 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी को दिलवाये. चर्चा के समय प्रधानमंत्री संसद में नहीं थे. वह राफेल पर चर्चा से भाग गये.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, अरुण जेटली ने लंबा भाषण दिया, मुझे गाली दी, लेकिन जो सवाल हैं उनका जवाब नहीं दिया. उन्होंने सवाल किया, विमान की कीमत को 526 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1600 करोड़ रुपये किया गया. यह किसने बढ़ाया? क्या वायुसेना ने बढ़ाया या प्रधानमंत्री ने बढ़ाया? गांधी ने कहा, क्या वायुसेना ने 126 विमान मांगे थे या 36 विमान मांगे थे? अनिल अंबानी को अनुबंध किसने दिलवाया? फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा कि मोदी जी के कहने पर अनिल अंबानी को अनुबंध दिया? क्या नये सौदे को लेकर रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों को आपत्ति थी? उन्होंने कहा, आशा है कि रक्षा मंत्री इसका जवाब देंगी. लेकिन, मैं आपको बता सकता हूं कि वो उन सवालों का जवाब नहीं देंगी. यह मेरा संदेह है.

गांधी ने कहा, उच्चतम न्यायालय ने अपने आदेश में कहीं नहीं कहा है कि जांच नहीं होनी चाहिए. अगर 2019 में हमारी सरकार बनती है, तो आने पर इसकी आपराधिक जांच होगी और जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जायेगा. उन्होंने एक बार फिर से यह मांग दोहरायी कि इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच होनी चाहिए. इससे पहले गांधी ने ट्वीट कर कहा, अपने मित्र अनिल अंबानी को राफेल का अनुबंध देकर प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने का काम किया. ऐसे में प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच होनी चाहिए. अंबानी समूह कांग्रेस द्वारा लगाये जानेवाले इन आरोपों से पहले ही इनकार कर चुका है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel