[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जम्मू बस स्टैंड के पुलिस थाने पर ग्रेनेड से हमला, विस्फोट में कोई हताहत नहीं

जम्मू बस स्टैंड के पुलिस थाने पर ग्रेनेड से हमला, विस्फोट में कोई हताहत नहीं

0
जम्मू बस स्टैंड के पुलिस थाने पर ग्रेनेड से हमला, विस्फोट में कोई हताहत नहीं

जम्मू : जम्मू में एक मुख्य बस स्टैंड के थाने पर आतंकियों की ओर से कम तीव्रता वाला विस्फोट किया गया. हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. पुलिस को आशंका है कि आतंकियों ने बस स्टैंड के पास स्थित पुलिस थाने की इमारत को निशाना बनाने के लिए ग्रेनेड से हमला किया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट शुक्रवार की आधी रात को हुआ और हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड में मिनी बस स्टैंड पर विस्फोट, एक घायल

प्रारंभिक जांच के आधार पर उन्होंने कहा कि ग्रेनेड के वहां से गुजर रहे एक वाहन में से फेंके जाने की आशंका है, जिसका निशाना पुलिस थाना भवन था. पुलिस थाना बस स्टैंड के मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित है. अधिकारियों ने बताया कि ग्रेनेड समय से पहले हवा में ही फट गया, जिससे न कोई हताहत हुआ और न ही किसी तरह की कोई क्षति हुई है.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी दी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए अलर्ट घोषित कर दिया गया. जम्मू में पिछले सात महीने में बस स्टैंड पर हुआ यह दूसरा हमला है. इससे पहले 24 मई को बीसी मार्ग पर निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास हुए एक ग्रेनेड हमले में दो पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक घायल हो गया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel