[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National आज का इतिहास : भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद और मिताली राज का जन्म

आज का इतिहास : भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद और मिताली राज का जन्म

0
आज का इतिहास : भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद और मिताली राज का जन्म

नयी दिल्ली : इतिहास में दर्ज हर तारीख की तरह तीन दिसंबर के खाते में भी कुछ अच्छी-बुरी घटनाएं दर्ज हैं. इस दिन जहां हमें हॉकी के जादूगर ध्यानचंद और सदाबहार अभिनेता देव आनंद को खोना पड़ा था, तो महान शिक्षाविद्, एक कुशल प्रशासक और देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद जैसी महान हस्ती मिली थी. हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन तीन दिसंबर, 1979 को हुआ था. भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती थी. वह तीन बार ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे थे.

हिंदी सिनेमा में तकरीबन छह दशकों तक दर्शकों पर अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत का जादू बिखेरने वाले सदाबहार अभिनेता देव आनंद को भी हमें तीन दिसंबर के दिन ही वर्ष 2011 में खोना पड़ा था. इस दिन हमें राजेंद्र बाबू के रूप में एक महान शख्सीयत मिली थी. डॉ प्रसाद का जन्म तीन दिसंबर,1884 को हुआ था. देश-दुनिया के इतिहास में तीन दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :

1829: वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी.

1884 : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्म.

1920: तुर्की और आर्मेनिया शांति समझौते पर सहमत हुए.

1937: भारतीय भाषाविद् बिनोद बिहारी वर्मा का जन्म.

1959 : साइप्रस में आपातकाल समाप्त.

1979 : हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन.

1979 : ईरान ने इस्लामी संविधान अपनाया.

1982: भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का जन्म.

2011 : बॉलीवुड अभिनेता देव आनंद का निधन.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel