रीवा( मध्यप्रदेश) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव कौन विधायक बने इसके लिए नहीं है, किसकी सरकार बने इसके लिए भी नहीं है ये चुनाव आपका भाग्य निर्धारित करने के लिए है.
अपने संबोधन में उन्होंने सोनिया गांधी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 10 साल तक केंद्र की रिमोट कंट्रोल वाली सरकार ने मध्यप्रदेश के विकास को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया था. लेकिन अब दिल्ली में ऐसी सरकार है जो मध्य प्रदेश के लोगों के सपनों के अनुकूल निर्णय करने के लिए तत्पर रहती है, मध्य प्रदेश के लोगों की आशा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश की सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है.
अब मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस के 55 साल के बदहाली वाले दिन फिर मध्य प्रदेश में नहीं आने देगी. कांग्रेस के शासन में आने का मतलब होता है भाई भतीजावाद, जातिवाद का जहर और संप्रदायवाद की लड़ाई.
