[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National तलाक का फैसला होने तक घर वापसी नहीं : तेज प्रताप , लालू तनाव में, राबड़ी नहीं करेंगी छठ

तलाक का फैसला होने तक घर वापसी नहीं : तेज प्रताप , लालू तनाव में, राबड़ी नहीं करेंगी छठ

0
तलाक का फैसला होने तक घर वापसी नहीं : तेज प्रताप , लालू तनाव में, राबड़ी नहीं करेंगी छठ
मथुरा : पत्नी ऐश्वर्या को तलाक देने की अर्जी के बाद चर्चा में आये लालू यादव के बेटे तेज प्रताप गुरुवार को वृंदावन के चैतन्य विहार में नजर आये. हालांकि, मीडिया को देखते ही वह अपने साथियों के साथ गाड़ी में बैठकर निकल गये.उन्होंने पटना के एक न्यूज चैनल से फोन पर हुई बातचीत में कहा : अगर परिवार ने तलाक लेने की मांग पर उनका समर्थन नहीं किया, तो वह घर नहीं लौटेंगे.
तेज प्रताप ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन कहा कि वह दिल्ली में होने वाले समारोह में शामिल नहीं हो पायेंगे. तेजस्वी दिल्ली में अपनी बहनों से मिलने के लिए गये हुए हैं.
लालू से रांची में मिलने के बाद गायब हुए थे तेज प्रताप
पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी देने के बाद तेज प्रताप अपने पिता लालू यादव से मिलने रांची के रिम्स में गये थे. बताया जा रहा है कि लालू ने उन्हें ऐश्वर्या के साथ सामंजस्य बनाने की सलाह दी थी. परिवार के अन्य लोग भी उन्हें यही समझा रहे थे. इससे नाराज होकर दीपावली के पहले तेज प्रताप सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर गायब हो गये थे.
वाराणसी भी गये थे तेज प्रताप
गायब होने के बाद सबसे पहले तेज प्रताप को वाराणसी में देखा गया था. अब वह मथुरा में हैं. शुक्रवार को उन्हें गोवर्धन परिक्रमा करते हुए देखा गया. तेज प्रताप ने यहां अपने साथियों के साथ राधा कुंड में स्नान भी किया.चैतन्य विहार के वृंदा धाम से शुक्रवार दोपहर को तेज प्रताप इनोवा कार में सवार होकर निकले.
बता दें कि तेज प्रताप ने दो नवंबर को कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी. तलाक की अर्जी देते हुए तेज प्रताप ने कहा था, ऐश्वर्या हाइ सोसायटी की हैं और उनकी शिक्षा भी मुझसे मेल नहीं खाती है. अपनी पत्नी से तलाक की जिद पर अड़े तेज प्रताप को मनाने की कोशिश में पूरा परिवार लगा हुआ है. हालांकि तेज प्रताप अब भी अपनी जिद पर अड़े हुए है.
तेज प्रताप के फैसले से लालू परेशान
बेटे तेज प्रताप और बहू ऐश्वर्या राय के बीच तलाक के मामले को लेकर रांची रिम्स में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव काफी परेशान हैं. लालू यादव न तो सही से खा रहे हैं और न ही रात को ठीक से सो पा रहे हैं. इससे उनकी बीमारी और बढ़ने की खबर है. डॉक्टरों का कहना है कि लालू की ये स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो उनकी स्थिति गंभीर हो सकती है. यहां तक कि लालू अवसाद के शिकार हो सकते हैं.
तेज प्रताप के फैसले से आहत राबड़ी की बिगड़ी तबीयत
पटना : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी इस बार छठ पर्व नहीं करेंगी. राजद के वरिष्ठ नेता भोला यादव के मुताबिक राबड़ी देवी की तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण वह इस बार छठ पूजा नहीं करेंगी. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव का अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की याचिका दायर किये जाने के बाद से लालू परिवार में जारी कलह पर भोला यादव ने कहा कि पारिवारिक कलह किसी के घर में हो सकता है.
उन्हाेंने मीडिया से अनुरोध करते हुए कहा कि पारिवारिक मामले को खबर नहीं बनायें. राजद नेता ने कहा कि पारिवारिक कलह जल्द सुलझा लिया जायेगा. गौरतलब है कि लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अब तक घर नहीं लौटे हैं. पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद वह घर से दूर हैं. दिवाली के मौके पर भी वह घर से दूर रहे और विंध्याचल में यज्ञ कराया. दिवाली के मौके पर घर पर तेज प्रताप की मां राबड़ी देवी और पत्नी ऐश्वर्या के साथ पूरा परिवार उनके इंतजार में रहा.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel