[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National राफेल डील की चोरी पकड़े जाने के डर से सीबीआई डायरेक्‍टर को हटाया गया : राहुल

राफेल डील की चोरी पकड़े जाने के डर से सीबीआई डायरेक्‍टर को हटाया गया : राहुल

0
राफेल डील की चोरी पकड़े जाने के डर से सीबीआई डायरेक्‍टर को हटाया गया : राहुल

नयी दिल्‍ली : राफेल लड़ाकू विमान सौदे और सीबीआई मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले जारी रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री ने सीबीआई के प्रमुख को इसलिए हटा दिया क्योंकि एजेंसी इस सौदे की जांच की प्रक्रिया शुरू करने जा रही थी.

राहुल ने कहा, प्रधानमंत्री डर गए, घबरा गए कि सीबीआई की जांच शुरू हो गयी तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा. राहुल ने कहा, प्रधानमंत्री सीबीआई के प्रमुख को हटा ही नहीं सकते क्योंकि हटाना है तो तीन लोगों (प्रधानमंत्री, प्रधान न्यायाधीश और नेता प्रतिपक्ष) को यह फैसला करना होगा.

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने सीबीआई प्रमुख को हटाने का फैसला डर के मारे लिया क्योंकि ‘चौकीदार’ को लगा कि अगर जांच हो गयी तो पूरे देश को पता लग जाएगा कि ‘चौकीदार’ ने ही 30,000 करोड़ रुपये की चोरी करके यह अनिल अंबानी को दिया है.

राहुल ने पूछा PM ने रात में 2 बजे सीबीआई डायरेक्‍टर को पद से क्‍यों हटाया. आखिर क्यों? सवाल यह नहीं कि राहुल गांधी को घोटाले का पता कैसे लगा? सवाल यह है कि प्रधानमंत्री ने अनिल अंबानी के जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाल दिये. उन्‍होंने कहा, प्रधानमंत्री ने जानबूझकर एक भ्रष्ट अधिकारी को सीबीआई में चार्ज दिया जिससे उससे दबाव में काम कराया जा सके. राहुल ने कहा, हम विपक्ष में होने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और प्रधानमंत्री ने जहां भ्रष्टाचार किया है उसे जनता को बता रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel