[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National सेना के मेजर पर नौकरानी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा- कमरे में खींच कर ले गया और…

सेना के मेजर पर नौकरानी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा- कमरे में खींच कर ले गया और…

0
सेना के मेजर पर नौकरानी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा- कमरे में खींच कर ले गया और…

नयी दिल्ली : दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में सेना के एक मेजर के खिलाफ घरेलू सहायिका से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने रविवार को कहा कि दुष्कर्म की यह वारदात जुलाई की है जिस दिन सहायिका के पति ने कथित तौर पर खुदकुशी की थी. महिला ने आरोप लगाया है कि मेजर और उसके रिश्तेदार ने उसके पति की हत्या की है.

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर 25 सितंबर को दिल्ली छावनी थाने में मामला दर्ज किया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मेजर ने 12 जुलाई को उससे दुष्कर्म किया और उसी दिन उसके पति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी.

उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि मेजर ने उसके पति को किसी काम से बाहर भेज कर उसे अपने कमरे में बुलाया. इनकार करने पर मेजर ने उसे मारा, कमरे में खींच कर ले गया और उससे दुष्कर्म किया. उन्होंने बताया कि पति जब वापस लौटा तो उसने मेजर को उसके साथ दुर्व्यवहार करते देखा जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी.

यह भी आरोप है कि मेजर ने पीड़िता को उसकी बात नहीं मानने पर और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को यह पता चला कि महिला के पति ने सर्वेंट क्वार्टर में खुदकुशी की थी जहां वह रहते थे. उन्होंने बताया कि दुष्कर्म की घटना के बाद भी महिला मेजर के घर पर काम कर रही थी.

पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel