[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National छह वर्षीय बच्ची से गैंगरेप, तीन स्कूली छात्र हिरासत में

छह वर्षीय बच्ची से गैंगरेप, तीन स्कूली छात्र हिरासत में

0


इंदौर :
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में जनजातीय समुदाय की छह वर्षीय बच्ची के साथ नाबालिग लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. सप्ताह भर पुराने मामले में पुलिस ने पीड़ित बच्ची के चचेरे भाई समेत तीन स्कूली छात्रों को हिरासत में लिया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नागेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि सिमरोल थाना क्षेत्र के दतोदा गांव में तीनों लड़कों ने 21 सितंबर को बच्ची के साथ उसके घर के पास कथित तौर पर दुष्कर्म किया.

#Adultery : अब पति-पत्नी किसी दूसरे के साथ संबंध बनायें, तो वह अपराध नहीं, धारा 497 समाप्त

फिर उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को उनकी इस करतूत के बारे में कुछ बताया, तो उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. एएसपी ने बताया कि इस धमकी से डरी-सहमी बच्ची कुछ दिन खामोश रही. लेकिन जब उसका दर्द बढ़ा, तो उसने अपनी बड़ी बहन को बुधवार को आपबीती सुनायी. सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजनों की रिपोर्ट पर तीनों लड़कों के खिलाफ संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है.

#Adultery: जानें कब और कैसे दी गयी थी धारा 497 को चुनौती

आरोपियों में शामिल एक लड़के की उम्र 12 वर्ष है, जबकि दो अन्य 15–15 साल के हैं. उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी भी जनजातीय समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. इनमें से एक लड़का पीड़ित बच्ची का चचेरा भाई है. सिंह ने बताया कि बच्ची को इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत खतरे से बाहर है. मामले में विस्तृत जांच जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel