[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पन्ना के गरीब किसान को मिला हीरा, छप्पर फाड़ के मिलेगा पैसा

पन्ना के गरीब किसान को मिला हीरा, छप्पर फाड़ के मिलेगा पैसा

0
पन्ना के गरीब किसान को मिला हीरा, छप्पर फाड़ के मिलेगा पैसा

पन्ना : हीरों के लिए विख्यात मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में शुक्रवार को एक गरीब किसान को 12 कैरेट 58 सेंट का हीरा एक निजी खेत में मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये आंकी गयी है. नीलामी के बाद यह किसान लखपति बन जायेगा. जिला खनिज एवं हीरा अधिकारी संतोष सिंह ने शुक्रवार को बताया कि प्रकाश कुमार शर्मा नाम के किसान को पन्ना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर सरकोहा गांव स्थित एक निजी खेत में 12 कैरेट 58 सेंट का हीरा मिला है.

उन्होंने कहा कि इस हीरे की अनुमानित कीमत 30 लाख रूपये आंकी गयी है. हालांकि, इसकी असली कीमत नीलामी के बाद ही पता चल पायेगा. सिंह ने बताया कि हीरा धारक ने पाये गये इस हीरे को शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे हीरा कार्यालय पहुंच कर जमा कर दिया है. अब इस हीरे को आगामी नीलामी में रखा जायेगा. हर तीसरे महीने में हीरों की नीलामी होती है.

उन्होंने बताया कि जब यह हीरा नीलाम हो जायेगा, तो 12 फीसदी रॉयल्टी एवं अन्य कर काट कर जो भी पैसा बचेगा, इस किसान (प्रकाश कुमार शर्मा) को दे दिया जायेगा. सिंह ने कहा कि हालांकि, जिस खेत से यह हीरा मिला है, वह खेत केदारनाथ रैकवार का बताया जा रहा है, जिसे प्रकाश कुमार शर्मा ने विधिवत लीज पर लिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel