[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मंदसौर गैंगरेप मामले में दोनों मुजरिमों को सजा-ए-मौत, पीड़िता के पिता ने जताया संतोष

मंदसौर गैंगरेप मामले में दोनों मुजरिमों को सजा-ए-मौत, पीड़िता के पिता ने जताया संतोष

0
मंदसौर गैंगरेप मामले में दोनों मुजरिमों को सजा-ए-मौत, पीड़िता के पिता ने जताया संतोष

इंदौर : मध्यप्रदेश के मंदसौर में आठ वर्षीय स्कूली छात्रा से बर्बर सामूहिक बलात्कार करने वाले दोनों युवकों को विशेष अदालत के मंगलवार को फांसी की सजा सुनाये जाने के बाद पीड़ित बच्ची के पिता ने संतोष जताया. उनका कहना है कि इस फैसले से छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार के खिलाफ सख्त संदेश जायेगा. पीड़ित बच्ची मंदसौर से करीब 200 किलोमीटर दूर इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में 27 जून की रात से भर्ती है. वह पिछले दो महीनों के दौरान दो जटिल सर्जरी से गुजर चुकी है.

इसे भी पढ़ें : मंदसौर: पूरी प्‍लानिंग के साथ आरोपियों ने की हैवानियत, गैंगरेप करने के बाद पी शराब और…

उसके पिता ने कहा कि मेरी बच्ची और मेरा परिवार पिछले दो महीने से कई परेशानियों से गुजर रहे हैं. हम शुरुआत से यही चाहते थे कि दोनों युवकों को फांसी की सजा सुनायी जाये. आखिरकार दोनों को यह सजा सुना दी गयी है. उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई के कारण मामले में जल्द फैसला आ गया. दोनों मुजरिमों को मौत की सजा सुनाये जाने के फैसले से समाज में छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार के खिलाफ सख्त संदेश जायेगा और आइंदा ऐसी वारदातों में कमी आयेगी.

स्कूली छात्रा के पिता ने यह भी बताया कि एमवाईएच में उनकी बच्ची का करीब 10 दिन पहले दूसरा ऑपरेशन किया गया था. अब उसकी हालत पहले से काफी बेहतर है. उनके अनुसार, डॉक्टरों का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान लगाये गये टांकों के घाव भरने के बाद मेरी बच्ची को अस्पताल से छुट्टी देने पर विचार किया जायेगा.

मंदसौर की विशेष न्यायाधीश निशा गुप्ता ने स्कूली छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में इरफान उर्फ भैयू (20) एवं आसिफ (24) को संबंधित धाराओं में दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाया. मंदसौर में बच्ची को 26 जून की शाम लड्डू खिलाने का लालच देकर अगवा कर लिया गया, जब वह स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल अपने घर जा रही थी.

सामूहिक बलात्कार के बाद कक्षा तीन की छात्रा को जान से मारने की नीयत से उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया था. वह 27 जून की सुबह शहर के बस स्टैंड के पास झाड़ियों में लहूलुहान मिली थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel