[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 1 अगस्त का इतिहास : महात्मा गांधी ने शुरू किया था असहयोग आंदोलन

1 अगस्त का इतिहास : महात्मा गांधी ने शुरू किया था असहयोग आंदोलन

0
1 अगस्त का इतिहास : महात्मा गांधी ने शुरू किया था असहयोग आंदोलन

नयी दिल्ली : अंग्रेज हुक्मराज की बढ़ती ज्यादतियों का विरोध करने के लिए महात्मा गांधी ने 1920 में एक अगस्त के दिन असहयोग आंदोलन की शुरूआत की. आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों और कॉलेजों में जाना छोड़ दिया. वकीलों ने अदालत में जाने से मना कर दिया. कई कस्बों और नगरों में श्रमिक-वर्ग हड़ताल पर चला गया.

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक 1921 में 396 हड़तालें हुई जिनमें 6 लाख श्रमिक शामिल थे और इससे 70 लाख कार्यदिवसों का नुकसान हुआ.शहरों से लेकर गांव देहात में आंदोलन का असर दिखाई देने लगा 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद पहली बार असहयोग आंदोलन के अंग्रेजी राज की नींव हिल गई. फ़रवरी 1922 में किसानों के एक समूह ने संयुक्त प्रांत के गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा पुरवा में एक पुलिस स्टेशन पर आक्रमण कर उसमें आग लगा दी.

हिंसा की इस कार्यवाही के बाद गाँधी जी को यह आंदोलन तत्काल वापस लेना पड़ा. देश दुनिया के इतिहास में एक अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1831 : नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया.

1883 : ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू.

1914 : प्रथम विश्व युद्ध शुरू.

1916 : महिला अधिकारों की सर्मथक तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एनी बेसेंट ने होम रूल लीग की शुरुआत की.

1920 : महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत.

1932 : जानी मानी हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म.

1953 : क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया.

1953: देश में सभी एयरलाइंसों का हवाई निगम अधिनियम के तहत राष्ट्रीयकरण किया गया.

1957: नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना.

1960: पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद कर दिया गया.

1995 : हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की.

2000 : ईरान में महिलाएं भी इमाम बनीं.

2004 : श्रीलंका ने भारत को हराकर क्रिकेट को एशिया कप जीता.

2006 : जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की.

2007 : वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel