[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National करुणानिधि बीमार, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने जाना हाल, आवास की सुरक्षा कड़ी

करुणानिधि बीमार, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने जाना हाल, आवास की सुरक्षा कड़ी

0
करुणानिधि बीमार, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने जाना हाल, आवास की सुरक्षा कड़ी

चेन्नई : द्रविड़ मुन्नेड़ कड़गम के प्रमुख व तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की तबीयत आज ज्यादा खराब हो गयी और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.वेपहले से ही बीमार चले आ रहे थे. 94 वर्षीय करुणानिधि के स्वास्थ्य का हाल ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जाना है और उनके स्वस्थ होने की कामना की है. वहीं तमिलनाडु केउप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम सहित कई प्रमुख नेता गोपालपुरम स्थित उनके आवास पर पहुंचे. प्रधानमंत्री ने करुणानिधि के बेटे व डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष व विपक्ष के नेता एमके स्टालिन व बेटी कनिमोझी से फोन पर बात की है.

मूत्रनलिका में संक्रमण के कारण बुखार से जूझ रहे 94 वर्षीय द्रमुक प्रमुख के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है , ‘‘ थिरू एमके स्टालिन और कनिमोई जी से बातचीत की. कलैंग्नार करुणानिधि जी के स्वास्थ्य के बारे में पूछा और जरूरत पड़ने पर सहायता की पेशकश की. मैं उनके जल्दी स्वस्थ्य होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.’

करुणानिधि को उनके गोपालपुरम स्थित आवास पर ही चिकित्सकों की सघन निगरानी में रखा गया है.

इस बीच एमके स्टालिन ने मीडिया से कहा है कि उनके पिता के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और बुखार कम हो रहा है.

राज्य भर में एम करुणानिधि के प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.


गोपलपुरम स्थित आवास की बढ़ायी गयी सुरक्षा

अपने नेता से मिलने आ रहे द्रमुक कार्यकर्ताओं की संख्या को देखते हुए गोपालपुरम स्थित करूणानिधि के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. करुणानिधि का इलाज कर रहे कावेरी अस्पताल ने कल रात की बुलेटिन में कहा था, ‘‘उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आयी है.’ एमडीएमके प्रमुख वाइको, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख तमिलिसाई सुन्दरराजन और तमिझागा वाझवुरिमाई कात्ची नेता वेलमुरूगन करुणानिधि से मिलने उनके आवास पर गये और परिवारजन तथा द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष स्टालिन से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा. बाहर से आने वाले लोगों को फिलहाल करुणानिधि से मिलने की अनुमति नहीं है. करुणानिधि अक्तूबर, 2016 से ही बीमार चल रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel