[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National नोएडा में मोदी और मून ने किया सैमसंग की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन

नोएडा में मोदी और मून ने किया सैमसंग की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन

0
नोएडा में मोदी और मून ने किया सैमसंग की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने सोमवार को नोएडा स्थित दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री सैमसंग का उद्घाटन किया. दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया. उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बताया. पीएम मोदी ने कहा कि इस फैक्ट्री से जहां रोजगार के अवसर पैदा होंगे, वहीं यह यूनिट मेक इन इंडिया को भी गति देगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि इस यूनिट में आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. मोदी ने इस यूनिट के लिए सैमसंग को बधाई दी. उन्होंने कहा कि पांच हजार करोड़ का यह निवेश सैमसंग के साथ-साथ दोनों देशों के रिश्तों को भी मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि भारत में शायद ही कोई ऐसा परिवार होगा, जहां कोरियाई प्रोडक्ट न हो. उन्होंने कहा कि मोबाइल निर्माण में भारत दूसरे नंबर पहुंच गया है. मोबाइल फैक्ट्रियों की संख्यादो से बढ़कर 120 पहुंच गयी है, जिनमें से 50 से ज्यादा सिर्फ नोएडा में है. इससेचार लाख से अधिक नौजवानों को रोजगार मिला है. उन्होंने बताया कि इस यूनिट में हर महीने करीब 1 करोड़ मोबाइल फोन बनेंगे, जिसका 30 फीसदी निर्यात किया जायेगा. उन्होंने कहा, देश में अब कम महंगे फोन, तेज गति के इंटरनेट, सस्ते डाटा से सेवाओं की पारदर्शी तरीके से आपूर्ति सुनिश्चित होगी.

इससेपहले, प्रधानमंत्री मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन मेट्रो से नोएडा पहुंचे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने ट्वीट में दोनों नेताओं के दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने का फोटो जारी किया है. पीएमओ की ओर से जारी एक अन्य चित्र में उन्हें यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर दिखाया गया है. दोनों नेता गांधी स्मृति भी गये जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन सुने. दिल्ली मेट्रो ने अपने बयान में बताया कि पीएम मोदी ने एक आदमी की तरह टोकन लेकर मेट्रो में सफर किया. साथ ही इस दौरान बाकी यात्री भी मेट्रो में यात्रा करते रहे.

फैक्ट्री के उद्घाटन से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दक्षिण कोरिया और उत्तर प्रदेश का पुराना रिश्ता है. अब इस रिश्ते को एक नया आधार मिला है. प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए योगी ने कहा, ‘जब मार्च 2017 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना तब सैमसंग इस प्रोजेक्ट को यहां से बाहर ले जाने के लिए तैयार था. तब मैंने सैमसंग से बात की और मई 2017 में उत्तर प्रदेश सरकार के साथ सैमसंग ने एमओयू साइन किया. इस कंपनी में 35 हजार से अधिक रोजगार सृजन होगा.’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel