[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पंजाब मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला : ड्रग तस्करों को मौत की सजा देने की केंद्र से सिफारिश

पंजाब मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला : ड्रग तस्करों को मौत की सजा देने की केंद्र से सिफारिश

0
पंजाब मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला : ड्रग तस्करों को मौत की सजा देने की केंद्र से सिफारिश

चंडीगढ़ : राज्य में मादक पदार्थ के ओवरडोज से मौत की घटनाएं कथित रुप से बढ़ने को लेकर आलोचना से घिरे पंजाब मंत्रिमंडल ने सोमवार को केंद्र को मादक पदार्थों के तस्करों के लिए मौत की सजा देने की सिफारिश करने का फैसला किया. इस कदम का लक्ष्य है कि यह सजा इस जघन्य अपराध के लिए प्रतिरोध का काम करेगी. मादक पदार्थ से पंजाब और कई अन्य स्थानों पर युवकों की जिंदगी नष्ट हो रही है.

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में केंद्र को औपचारिक रूप से यह सिफारिश करने का फैसला किया गया. आप और शिअद समेत विपक्षी दल 15 महीने पुरानी अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली सरकार की आलोचना कर रहे हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले चार हफ्ते में इस समस्या का निदान करने का वादा करने वाली यह सरकार इस बुराई को रोकने में विफल रही है.

इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन से भारत में ड्रग्स की सप्लाई कर दी है शुरू, जानें

पंजाब के कई हिस्सों में मादक पदार्थों के ओवरडोज से युवकों की मौत को लेकर आक्रोश है तथा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक जुलाई से राज्य में ‘ब्लैक वीक एगेंस्ट चिट्टा’ अभियान चलाया जा रहा है. मंत्रिमंडल ने मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश के लिए उठाये गये कदमों की रोजाना आधार पर समीक्षा करने के लिए अवर मुख्य सचिव (गृह) एनएस कल्सी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल बनाया गया है. इसके साथ ही, इस संबंध में मंत्रिमंडल की उपसमिति भी बनायी गयी है. विशेष कार्यबल सीधे इस उपसमिति को रिपोर्ट करेगा.

सिंह ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद ट्वीट किया कि मेरी सरकार ने ड्रग तस्करी के लिए मौत की सजा देने की सिफारिश करने का फैसला किया है. इस सिफारिश को केंद्र सरकार के पास भेजा जा रहा है. चूंकि, मादक पदार्थों की तस्करी पूरी पीढ़ी को बर्बाद कर रही है, ऐसे में इसके लिए मिसाल देने लायक सजा जरूरी है. मैं मादक पदार्थ मुक्त पंजाब के प्रति अपनी कटिबद्धता पर अडिग हूं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel