[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National एयरसेल मैक्सिस मामले में पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश हुए पी चिदंबरम

एयरसेल मैक्सिस मामले में पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश हुए पी चिदंबरम

0
एयरसेल मैक्सिस मामले में पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश हुए पी चिदंबरम

नयी दिल्ली : पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम एयरसेल मैक्सिस मामले में पूछताछ के लिए आज दूसरी बार प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए. वे इससे पहले पांच जून को भी ईडी के सामने पेश हुए थे. एजेंसी ने उन्हें समन जारी कर मामले के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा था. इडी 3,500 करोड़ रुपये के एयरसेल – मैक्सिस समझौते को लेकर उनके बेटे कार्ति चिदंबरम से पहले ही पूछताछ कर चुकी है. इस मामले में चिदंबरम की भूमिका भी जांच के दायरे में है.

पूर्व वित्त मंत्री पिछले हफ्ते इस मामले में इडी द्वारा गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग को लेकर विशेष न्यायाधीश ओपी सैनी की अदालत में गये थे. उसी अदालत ने ईडी को निर्देश दिया कि वह इस मामले में चिदंबरम के खिलाफ 10 जुलाई तक परेशान करने वाली कोई कार्रवाई नहीं करे और न ही उन्हें गिरफ्तार करे. ईडी ने पहले उन्हें 30 मई तक एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा था, उसी दिन चिदंबरम अदालत चले गए थे.
एयरसेल मैक्सिस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होने के बाद पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम बुधवार को सीबीआई के सामने पेश हुए. सीबीआई ने चिदंबरम से आईएनएक्स मीडिया मामले में करीब चार घंटे पूछताछ की. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए उन्हें छह जून को पेश होने को कहा था.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel