[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून में होगा राष्ट्रीय कार्यक्रम, मोदी करेंगे शिरकत

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून में होगा राष्ट्रीय कार्यक्रम, मोदी करेंगे शिरकत

0
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून में होगा राष्ट्रीय कार्यक्रम, मोदी करेंगे शिरकत

देहरादून :आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए देहरादून को चुना गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाग लेंगे. इस संबंध में भारत सरकार के आयुष विभाग के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को एक पत्र लिखकर सूचित किया है.

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, पत्र में जानकारी दी गयी है कि देहरादून इस वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम का केंद्र होगा. इससे पहले, कल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक कार्यक्रम के दौरान इस बात की जानकारी दी थी कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आयेंगे.

मुख्यमंत्री रावत ने कहा था ​कि उत्तराखण्ड के प्रति प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार के मन में विशेष स्नेह है और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री देहरादून आएंगे. आयोजन स्थल की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि योग दिवस के अवसर पर संभावित कार्यक्रम स्थल वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) बिल्डिंग के निकट हो सकता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel