[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अमित शाह का आरोप, राहुल गांधी एससी/एसटी एक्ट पर समाज में घृणा फैला रहे

अमित शाह का आरोप, राहुल गांधी एससी/एसटी एक्ट पर समाज में घृणा फैला रहे

0
अमित शाह का आरोप, राहुल गांधी एससी/एसटी एक्ट पर समाज में घृणा फैला रहे

नयी दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवारको आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यह झूठ बोलकर समाज में ‘घृणा’ फैला रहे हैं कि एससी-एसटी अत्याचार निवारक अधिनियम को खत्म किया जा रहा है.

फिलहाल ओड़िशा का दौरा कर रहे शाह ने अपने ट्वीट के साथ राहुल गांधी के भाषण का एक लघु वीडियो जारी किया जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष को रैली में यह कहते हुए सुना गया कि देश में दलितों एवं आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं और एससी-एसटी अत्याचार रोकथाम कानून को समाप्त किया जा रहा है. नरेंद्र मोदीजी एक शब्द नहीं बोल रहे हैं. अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि झूठ और केवल झूठ. देखें कि किस प्रकार से काल्पनिक तौर पर राहुल गांधी ने एससी-एसटी कानून को लेकर समाज में घृणा फैलाने का काम किया है.

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय के हाल के एक फैसले पर दलित समूहों का कहना है कि इससे कानून कमजोर हुआ है. इसके कारण देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास किया है. बहरहाल, सरकार ने शीर्ष न्यायालय के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर की है. भाजपा ने आरोप लगाया है कि विपक्षी दल इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel