[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जम्‍मू-कश्‍मीर : पत्‍थरबाजों ने CRPF के वाहन को बनाया निशाना, चपेट में आने से दो जवान की मौत

जम्‍मू-कश्‍मीर : पत्‍थरबाजों ने CRPF के वाहन को बनाया निशाना, चपेट में आने से दो जवान की मौत

0
जम्‍मू-कश्‍मीर : पत्‍थरबाजों ने CRPF के वाहन को बनाया निशाना, चपेट में आने से दो जवान की मौत

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग के हिलर इलाके में पत्‍थरबाजों ने बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल( सीआरपीएफ) के वाहन पर हमला कर दिया. जिससे वाहन के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और दो जवानों को अपने चपेटे में ले लिया.

पुलिस ने रात में यह जानकारी देते हुए कहा कि इलाके में पथराव के कारण वाहन के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके कारण यह घटना हुई. यह घटना उस वक्त हुई जब सीआरपीएफ के जवान इलाके में कानून- व्यवस्था की ड्यूटी के बाद अपने शिविर की ओर लौट रहे थे.

पुलिस के मुताबिक, शाम में लौटते वक्त सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन के ड्राइवर पर इलाके में पत्थर फेंके गए. रूप सिंह नाम के ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन एक मोटरसाइकिल से टकरा गया जिस पर सीआरपीएफ के दो जवान- रियाज अहमद वानी और निसार अहमद वानी- सवार थे.

दोनों जवानों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. बख्तरबंद वाहन के ड्राइवर को सिर में चोट लगी है और उसे श्रीनगर में सेना के अस्पताल में ले जाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी चीजें मौके पर भेजी गई हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel