[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National राज्‍यसभा चुनाव : भाजपा ने की उम्‍मीदवारों की घोषणा, जेटली यूपी से तो बिहार से रविशंकर प्रसाद उम्मीदवार

राज्‍यसभा चुनाव : भाजपा ने की उम्‍मीदवारों की घोषणा, जेटली यूपी से तो बिहार से रविशंकर प्रसाद उम्मीदवार

0
राज्‍यसभा चुनाव : भाजपा ने की उम्‍मीदवारों की घोषणा, जेटली यूपी से तो बिहार से रविशंकर प्रसाद उम्मीदवार

नयी दिल्‍ली : राज्‍यसभा की 58 सीटों पर अगले महीने होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है. भाजपा ने चुनावी मैदान पर बड़े-बड़े दिग्‍गज को उतारा है.

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, वित्त मंत्री अरूण जेटली उत्तर प्रदेश से, रवि शंकर प्रसाद बिहार से, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और थावर चंद गहलोत मध्य प्रदेश से,प्रकाश जावडेकर को महाराष्ट्र से , गुजरात से मनसुखभाई मंडविया व पुरुषोत्तम रुपला और हिमाचल प्रदेश से जेपी नड्डा चुनाव लड़ेंगे.

* 23 मार्च को मतदान

चुनाव आयोग ने राज्यसभा में अप्रैल – मई को खाली हो रहे राज्यसभा सीटों के चुनावों की घोषणा कर दी है. 23 मार्च को मतदान होना है. ज्ञात हो 16 राज्यों से 58 राज्यसभा सदस्य रिटायर हो रहे हैं. इनमें बिहार-झारखंड और बंगाल भी शामिल है. नामित सदस्यों में अनु आगा, बॉलीवुड की अभिनेत्री रेखा और मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है.

चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, कैंडिडेट्स के लिए नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख 12 मार्च को है. 15 राज्यों की इन सीटों पर मेंबर्स का कार्यकाल अप्रैल-मई में खत्म होगा. इनमें सबसे ज्यादा यूपी की 10 सीटें शामिल हैं.

चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, बिहार में छह, झारखंड में दो, उत्तर प्रदेश में नौ, आंध्र प्रदेश में तीन, छत्तीसगढ़ में एक सीट, गुजरात में चार, हरियाणा में एक, हिमाचल में एक, कर्नाटक में चार, केरल में तीन, मध्य प्रदेश में एक, ओड़िशा में दो, राजस्थान में तीन, उत्तराखंड में एक, पश्चिम बंगाल में पांच, उड़ीसा से तीन और राजस्थान से तीन होंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel