[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National दावोस आर्थिक सम्मेलन से लौटे पीएम मोदी से राहुल गांधी ने पूछे सवाल, क्या स्विटजरलैंड से कालाधन लेकर आये?

दावोस आर्थिक सम्मेलन से लौटे पीएम मोदी से राहुल गांधी ने पूछे सवाल, क्या स्विटजरलैंड से कालाधन लेकर आये?

0
दावोस आर्थिक सम्मेलन से लौटे पीएम मोदी से राहुल गांधी ने पूछे सवाल, क्या स्विटजरलैंड से कालाधन लेकर आये?

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को विश्व आर्थिक मंच की सालाना शिखर बैठक में भाग लेकर लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशों में जमा काले धन को स्वदेश वापस लाने के उनके वादे की याद दिलाते हुए उनसे सवाल किया. अपने सवाल में उन्होंने पीएम मोदी से पूछा कि क्या ‘‘वह अपने विमान में कुछ (काला धन) वापस लाये हैं?

इसे भी पढ़ें : कालाधन भारत वापस आना चाहिए : रामदेव

राहुल ने विश्व आर्थिक मंच की दावोस में सालाना शिखर बैठक को संबोधित करने को लेकर प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए लगातार दूसरे दिन ट्वीट किया. उन्होंने ताजा ट्वीट में कहा कि स्विटजरलैंड से वापसी पर स्वागत है. कालेधन के बारे में आपके वादे की जल्दी से याद दिलाना चाहता हूं. भारत के युवा इस बात पर हैरत जता रहे हैं कि क्या आप अपने विमान में कुछ (कालाधन) वापस लाये हैं?

इसे भी पढ़ें : कालाधन, भ्रष्टाचार को खत्म करना मेरी प्राथमिकता : नरेंद्र मोदी

राहुल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि वह दावोस के लोगों को बताएं कि भारत की एक फीसदी आबादी के पास देश की कुल संपदा का 73 प्रतिशत क्यों हैं? उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था कि प्रिय प्रधानमंत्री, स्विटजरलैंड में स्वागत है. कृपया दावोस को बताइये कि भारतीय आबादी के एक फीसदी को उसकी संपदा का 73 फीसदी क्यों मिल रहा है.

उन्होंने ट्विट किया है कि मैं आपके लिए पहले से तैयार संदर्भ के वास्ते एक खबर नत्थी कर रहा हूं. इस खबर में आक्सफैम सर्वेक्षण के हवाले से कहा गया है कि 2017 में भारत में सृजित कुल संपदा का 73 फीसदी भाग देश की एक फीसदी अमीर आबादी के पास है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel