नयी दिल्ली : अग्नि 5 का गुरुवार को ओड़िशा के तट पर सफल परीक्षण किया गया. इस परीक्षण के साथ ही भारत ने अपनी मारक क्षमता और मजबूत करने का संदेश पूरी दुनिया को दे दिया है. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, हमने अग्नि 5 का सफलता पूर्वक परीक्षण किया है. अग्नि 5 मिसाइल के सफल परीक्षण से भारत कई हथियार ले जाने में और मजबूत हो गया है.
We have successfully launched nuclear capable ballistic missile Agni-V today: Defence Minister Nirmala Sitharaman in Chennai (File pic) pic.twitter.com/6KivWbmZg6
— ANI (@ANI) January 18, 2018
एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम के खिलाफ भी यह काम करेगा. इस मिसाइल की जद में पूरा चीन और पाकिस्तान है. अगर पड़ोसी देश के मिसाइल से इसकी तुलना करें, तो चीन के पास DF31A मिसाइल है जिसकी मारक क्षमता 11200 किमी है. वहीं पाकिस्तान के पास शाहीन है 2500 किमी है.
