[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National सुकमा में पुलिस ने एक कमांडर समेत दो नक्सलियों को मार गिराया

सुकमा में पुलिस ने एक कमांडर समेत दो नक्सलियों को मार गिराया

0
सुकमा में पुलिस ने एक कमांडर समेत दो नक्सलियों को मार गिराया

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस दल ने एक नक्सली कमांडर समेत दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया है. सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को बताया कि जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कन्हाइपार गांव के जंगल में पुलिस दल ने मिलिट्री बटालियन नंबर एक के हेडक्वाटर प्लाटून का कमांडर सोढी तीता और बटालियन के सदस्य सोढी लखमा को मार गिराया है. दोनों की उम्र लगभग 28 से 32 वर्ष के बीच है.

मीणा ने बताया कि डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को गुरुवार को गश्त के लिए रवाना किया गया था. दल जब शुक्रवार को कन्हाइपार गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी. इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की. कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गये. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से दो नक्सलियों का शव, एक पिस्टल, एक वायरलेस सेट, पिट्ठू, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गये नक्सलियों की पहचान सोढी तीता और सोढी लखमा के रूप में हुई है तथा इनके सिर पर 10 लाख और आठ लाख रुपये का इनाम घोषित है. अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर भारी मात्रा में खून के निशान भी पाये गये हैं जिससे संभावना जतायी गयी है कि इस घटना में कई अन्य नक्सली भी हताहत हुए हैं. क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है. सुकमा जिले में पुलिस दल ने बुधवार को भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीराभट्टी और पोलाईगुडा गांव के मध्य जंगल में नक्सली सोढी दुला को मार गिराया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel