[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पद्मावती विवाद : किसी ने दीपिका को दी शूर्पणखा बनाने की धमकी, तो किसी ने सिर पर रखा पांच करोड़ का इनाम

पद्मावती विवाद : किसी ने दीपिका को दी शूर्पणखा बनाने की धमकी, तो किसी ने सिर पर रखा पांच करोड़ का इनाम

0
पद्मावती विवाद : किसी ने दीपिका को दी शूर्पणखा बनाने की धमकी, तो किसी ने सिर पर रखा पांच करोड़ का इनाम

कोटा/मेरठ : बॉलीवुड फिल्म पद्मावती पर विवाद ने गुरुवारको एक भद्दा मोड़ ले लिया जब इस फिल्म का विरोध कर रही करणी सेना के एक प्रांतीय पदाधिकारी ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को जनभावनाएं भड़काने पर शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी. महाकाव्य रामायण में शूर्पणखा की नाक काटे जाने का उद्धरण देते हुए करणी सेना के नेता महिपाल सिंह मकराणा ने कहा कि क्षत्रिय महिलाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन यदि फिल्म पर रोक नहीं लगायी गयी और दीपिका अपनी भड़काऊ भाषा से जनभावनाएं भड़काने से नहीं रुकती हैं तो राजपूत कार्रवाई करने में पीछे नहीं रहेंगे. वहीं, मेरठ से भी अखिल भारतीय युवा क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक सोम ने एक विवादित बयान देकर सनसनी फैला दी है. अभिषेक सोम ने कहा है कि फिल्म पद्मावती यदि रिलीज होती है तो दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली की गर्दन काटनेवाले को पांच करोड़ का नकद इनाम दिया जायेगा.

करणी सेना के नेता महिपाल सिंह मकराणा ने शूर्पणखा प्रकरण का संकेत देते हुए कहा कि जिस तरह रामायण में लक्ष्मण ने किया था, राजपूत उस दिशा में पीछे नहीं रहेंगे. मकराना ने दावा किया कि ऐसी ही भड़काऊ भाषा के फलस्वरप कोटा में एक सिनेमाघर में तोड़फोड़ की गयी. उन्होंने कहा, श्री राजपूत करणी सेना ने दीपिका पादुकोण को भड़काऊ बयान देने से रोकने के लिए उन्हें संदेश दिया है अन्यथा वह नतीजा भुगतें. दीपिका ने कथित रूप से कहा था कि कोई भी चीज फिल्म का रिलीज नहीं रोक सकती है और यह कि भारत बतौर राष्ट्र पीछे की ओर लौट रहा है.

करणी सेना के इन पदाधिकारी ने कहा कि जब बाहुबली जैसी फिल्म क्षत्रियों के साहस का चित्रण कर करोड़ों रुपये कमा सकती है तो क्यों गलत तथ्य पेश कर फिल्मों को भुनाना चाहते हैं. उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, पद्मावती जैसी फिल्मों के पीछे कौन लोग हैं जो ऐसी फिल्मों में पैसा लगा रहे हैं. इसी बीच, पूर्व सांसद और कोटा राजपरिवार के सदस्य इज्याराज सिंह ने इस फिल्म के संदर्भ में राजपूत समुदाय की संवेदनाओं का सम्मान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने से जनसंवेदनाएं आहत हुई हैं.

इस बीच अखिल भारतीय युवा क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक सोम ने कहा है कि फिल्म पद्मावती यदि रिलीज होती है तो दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली की गर्दन काटनेवाले को पांच करोड़ का नगद ईनाम दिया जायेगा. अभिषेक सोम ने कहा कि रानी पद्मावती हमारे गौरव, स्वाभिमान और क्षत्रिय मान्यताओं से जुड़ी हैं. लेकिन, संजय लीला भंसाली ने फिल्म को काल्पनिक कथा से तैयार कर रानी पद्मावती का अपमान किया है. इसलिए इस फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जायेगा. सोम ने कहा कि यदि फिल्म रिलीज हुई तो दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली को देश छोड़ना होगा. क्याेंकि यदि वह देश में रहे तो कोई भी ताकत, कितनी भी फोर्स लगा ले या मोदी खुद ही उनका बचाव करें, नहीं बचा पायेंगे.

सोम ने कहा कि क्षत्रियों का अपनी आन, बान और शान के लिए जीवन तक न्योछावर करने का इतिहास है. पद्मावती फिल्म भी हमारी आन, बान और शान को ठेस पहुंचा रही है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इस फिल्म में जिस तरह रानी पद्मावती को दिखाया गया है, उससे पूरा क्षत्रिय समाज आहत है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel