[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मोदी सोमवार को करेंगे गृह प्रदेश का दौरा, गुजरात गौरव महासम्मेलन को करेंगे संबोधित

मोदी सोमवार को करेंगे गृह प्रदेश का दौरा, गुजरात गौरव महासम्मेलन को करेंगे संबोधित

0
मोदी सोमवार को करेंगे गृह प्रदेश का दौरा, गुजरात गौरव महासम्मेलन को करेंगे संबोधित

अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने गृह राज्य गुजरात आ रहे हैं जहां वे गांधीनगर के पास एक गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघानी ने यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री सोमवार को गुजरात गौरव महासम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसका आयोजन भाजपा गुजरात गौरव यात्रा के रविवारको समाप्त होने के मौके पर कर रही है. मोदी ने ट्वीट किया, दशकों तक भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए मैं गुजरात के लोगों के सामने नतमस्तक हूं. हम पूरी शक्ति और पुरुषार्थ से हमेशा हर गुजराती के सपने को पूरा करेंगे. विधानसभा चुनाव में उतरने जा रहे गुजरात की बार-बार यात्रा कर रहे मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि दो गुजरात गौरव यात्राओं से जनशक्ति का जोश सामने आया और विकास एवं सुशासन की राजनीति में गुजरात का दृढ़ विकास झलका.

वघानी ने कहा कि 15 दिवसीय गुजरात गौरव यात्रा की शुरुआत एक अक्तूबर को हुई थी और इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया. यात्रा के दौरान 4471 किलोमीटर की दूरी तय की गयी और यह गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से 149 सीटों से होकर गुजरी. उन्होंने कहा, सोमवार को प्रधानमंत्री भट गांव में गुजरात गौरव महासम्मेलन में करीब सात लाख भाजपा कार्यकर्ताओं का मागर्दशन करेंगे. उन्होंने बताया कि इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और अन्य नेता मौजूद रहेंगे. पिछले सप्ताह मोदी ने राजकोट, वडनगर, गांधीनगर जैसे इलाकों में अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास किया था और कुछ परियोजनाओं का शुभारंभ किया था. उन्होंने 8 अक्तूबर को अपने गृहनगर वडनगर से लगे इलाके में रोड शो भी किया था. गुजरात में इस साल आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं.

इस बीच, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि उसने 2012 में गुजरात विधानसभा चुनाव की निर्वाचन आयोग की घोषणा को प्रभावित किया था. उन्होंने कांग्रेस के इस आरोप से भी इनकार किया कि निर्वाचन आयोग ने सरकार के दबाव में गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा में विलंब किया है. रुपाणी ने एक समाचार चैनल द्वारा यहां आयोजित चुनाव कार्यक्रम में कहा, 2012 (विधानसभा चुनाव) में निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस के कहने पर मोदी जी को काम करने से रोकने के लिए रिकॉर्ड समय के लिए आचार संहिता को लागू रखा. मुख्यमंत्री ने इस आरोप से भी इनकार किया कि भाजपा सरकार निर्वाचन आयोग के फैसलों में हस्तक्षेप कर रही है.

निर्वाचन आयोग ने गत गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी, लेकिन गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की थी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त एके जोति ने यह जरूर कहा था कि गुजरात विधानसभा चुनाव 18 दिसंबर से पहले होंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel