[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पुलवामा से हिज्बुल मुजाहिद्दीन का आतंकी गुलजार डार गिरफ्तार, एलओसी पर पाक ने दागे मोर्टार

पुलवामा से हिज्बुल मुजाहिद्दीन का आतंकी गुलजार डार गिरफ्तार, एलओसी पर पाक ने दागे मोर्टार

0
पुलवामा से हिज्बुल मुजाहिद्दीन का आतंकी गुलजार डार गिरफ्तार, एलओसी पर पाक ने दागे मोर्टार

श्रीनगर : सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा से शुक्रवार को हिज्बुल मुजाहिद्दीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, पुलवामा में एक अभियान के दौरान गुलजार डार को गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि गुलजार डार की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी. डार की गिरफ्तारी त्राल से हुई है. आतंकी बुरहान वानी यहीं का रहनेवाला था. उन्होंने बताया कि अभियान के विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है.

गौरतलब है कि नौ अक्तूबर को शोपियां में एक मुठभेड़ में प्रमुख आतंकी जाहिद सहित हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकी मारे गयेथे और बारामुला जिले में जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष कमांडर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था. राज्य के बडगाम जिले में आतंकवादियों के खिलाफ चलाये गये अभियान में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को मार गिराया गया. उसकी पहचान खालिद उर्फ शाहिद शौकत के रूप में हुई है.

इसके अलावा पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर कृष्णाघाटी सेक्टर में सुबह से छोटे हथियारों, स्वचालित हथियारों से बिना उकसावे के तथा अंधाधुंध गोलीबारी की और मार्टार दागे. इस सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम इलाकों में पाकिस्तानी सेना की छोटे हथियारों से की गयी गोलीबारी में गुरुवार को सेना का एक जवान और ढुलाई का काम करनेवाला एक व्यक्ति मारा गया और छह अन्य घायल हो गये.

वहीं, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में गुरुवार को हुई बैंक डकैती के 24 घंटे के भीतर शुक्रवार को पुलवामा जिले के रत्नीपोरा क्षेत्र में नकाबपोश बंदूकधारियों ने एक बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देकर कई लाख लूट कर फरार हो गये. पुलिस अधिकारी ने बताया कि नकाबपोश लुटेरे रत्नीपोरा स्थित जम्मू एवं कश्मीर बैंक की एक शाखा में घुस गये और कई लाख नकदी लेकर फरार हो गये. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवारको इसी बैंक की मरहामा शाखा से 5.39 लाख रपये की लूट हुई थी और लुटेरों की पहचान हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों रसिक नबी भट्ट उर्फ ओवैस तथा सालिया मोहम्मद उर्फ रेहान के रूप में हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel