नयी दिल्ली: कुमार विश्वास ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी कि किस तरह सरकारी दबाव के कारण उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. राजस्थान के डूंगरपुर जिले में चल रहे दीपावली मेले में आयोजित हुए कवि सम्मेलन में आयोजकों ने कुमार विश्वास को आने से मना कर दिया. कुमार ने कहा, आयोजकों ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि उन पर सरकारी दबाव है.
कवि-सम्मलेन और कविता पर सत्ता से उपजे राजनैतिक अहंकार के अंकुश के विरोध में आए सम्पूर्ण कवि समाज का मैं स्वागत, और आभार व्यक्त करता हूँ pic.twitter.com/nUNzxQprhA
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 13, 2017
आयोजकों द्वारा अपना नाम काटने के पीछे उन्होंने राजस्थान की मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे पर भी निशाना साधा है. उन्होंने ‘महारानी’ कहकर उन्हें संबोधित करते हुए कहा, मैं इसी वंशवाद की राजनीति से लड़ता रहा हूं . मेरे कवि सम्मेलन में मेरी राजनीति में भी इसकी छवि दिखती है.
Sorry Rajasthan poetry lovers! pic.twitter.com/gghCAwZ3yE
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 12, 2017
