नयी दिल्ली : सरकार ने बुधवार को विश्व बैंक समर्थित 6,655 करोड़ रुपये की दो नयी कौशल योजनाओं को मंजूरी दी. इन योजनाओं के तहत संस्थागत सुधार किए जाएंगे और कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवता में सुधार किया जाएगा और बाजार के हिसाब से तार्किक बनाया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) की बैठक में स्किल एक्विजिशन एंड नॉलेज अवेयरनेस फॉर लाइवलीहुड प्रमोशन (संकल्प) तथा स्किल स्ट्रेंथनिंग फॉर इंडस्ट्रियल वैल्यू एन्हांसमेंट (स्ट्राइव) योजना को मंजूरी दी गई.
इधर भारत सरकार ने पहले से काम कर रहे तीन लाख (आन जॉब) युवाओं को तीन से पांच साल के प्रशिक्षण के लिए जापान भेजेगा. केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार के कौशल विकास कार्यक्रम के तहत इन युवाओं को जापान भेजा जाएगा.
