[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National राम रहीम की अहम राजदार HoneyPreet आज पेश की जायेगी पंचकूला की अदालत में, 38 दिनों तक पुलिस को देती रही चकमा

राम रहीम की अहम राजदार HoneyPreet आज पेश की जायेगी पंचकूला की अदालत में, 38 दिनों तक पुलिस को देती रही चकमा

0
राम रहीम की अहम राजदार HoneyPreet आज पेश की जायेगी पंचकूला की अदालत में, 38 दिनों तक पुलिस को देती रही चकमा

चंडीगढ़ः सच्चा सौदा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की राजदार हनीप्रीत आज अदालत में पेश की जायेगी. बताया जा रहा है कि यौन उत्पीड़न मामले में जेल में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम की लव चार्जर इस समय पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में है. हनीप्रीत को गिरफ्तार करके चंडीमंदिर थाने में रखा गया है. हनीप्रीत से लगातार पूछताछ जारी है. बताया यह भी जा रहा है कि करीब 50 ऐसे अहम सवाल हैं, जिनका जवाब पंचकूला पुलिस हनीप्रीत से लेना चाहती है. पुलिस ने सवालों की पूरी लिस्ट तैयार कर रखी है.

इस बीच, पंचकूला पुलिस आयुक्त एएस चावला ने बताया कि पूछताछ के दौरान हनीप्रीत ने मंगलवार को कोई बड़ा खुलासा नहीं किया है. हालांकि, उसने यह जरूर बताया कि डेरा समर्थक एक महिला सुखदीप ने ही उसे बठिंडा में छिपा रखा था. चावला ने बताया कि बुधवार को हनीप्रीत को पंचकूला की अदालत में पेश किया जायेगा. उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस अदालत से हनीप्रीत की न्यायिक हिरासत की भी मांग करेगी.

इसे भी पढ़ेंः HoneyPreet Under Arrest : सात राज्यों की पुलिस भी नहीं ढूंढ़ पायी, 39वें दिन किया SURRENDER

उधर, बीते 38 दिनों के दौरान हनीप्रीत को गिरफ्तार करने में नाकाम रही पुलिस 25 अगस्त से लेकर 3 अक्टूबर तक के एक-एक दिन का हिसाब लेने में जुटी हुई है. पुलिस के सामने हनीप्रीत लगातार खुद और गुरमीत राम रहीम को बेकसूर बताने में लगी हुई है. हरियाणा पुलिस की वरिष्ठ महिला अफसर हनीप्रीत से सवाल पूछ रहीं हैं, लेकिन हनीप्रीत केवल एक ही रट लगा रही है कि मैं कुछ नहीं जानती.

गौरतलब है कि हरियाणा पुलिस ने जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत इंसां को मंगलवार को पंजाब में जिरकपुर-पटियाला रोड से गिरफ्तार किया. गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराये जाने के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में वांछित हनीप्रीत एक माह से ज्यादा अरसे से फरार थी. हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने बताया कि प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत को जिरकपुर-पटियाला रोड से गिरफ्तार किया गया.

संधू ने कहा कि हमने उसे गिरफ्तार किया है. बलात्कार मामले में गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराये जाने के बाद हुई हिंसा की घटनाओं के सिलसिले में वांछित 43 लोगों की सूची में हनीप्रीत का नाम सबसे ऊपर है. इन घटनाओं में 41 लोगों की मौत हो गयी, जबकि अनेक अन्य घायल हो गये.

पुलिस आयुक्त एएस चावला ने बताया कि एसआईटी प्रभारी (मुकेश कुमार) ने उसे पंजाब में जिरकपुर-पटियाला रोड से गिरफ्तार किया. उसे हिंसा की घटनाओं के सिलसिले में पूछताछ के लिए पंचकूला लाया गया है. चावला ने बताया कि 25 अगस्त को राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद हिंसा में उसकी भूमिका की जांच की जायेगी.

फरारी के दौरान जिसने उसे शरण दी या समर्थन दिया, उनको भी पेश किया जायेगा. उसे (पंचकुला में) एक अदालत के समक्ष बुधवार को पेश किया जायेगा और हम उसकी पुलिस हिरासत मांगेंगे. चावला ने यह भी कहा कि हनीप्रीत के साथ एक और महिला थी. उसे भी गिरफ्तार किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel