[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National इकबाल कासकर का बड़ा खुलासाः जाकिर नाइक को हवाला के जरिये पैसा भेजता था दाऊद

इकबाल कासकर का बड़ा खुलासाः जाकिर नाइक को हवाला के जरिये पैसा भेजता था दाऊद

0
इकबाल कासकर का बड़ा खुलासाः जाकिर नाइक को हवाला के जरिये पैसा भेजता था दाऊद

मुंबर्इः अभी हाल ही में पुलिस के गिरफ्त में आये अंडरवर्ल्ड डाॅन दाऊद इब्राहिम के छोटे भार्इ इकबाल कासकर ने खुलासा किया है कि उसका भार्इ दाऊद जाकिर नाइक को हवाला के जरिये पैसा भेजता था. इसके पहले इकबाल ने इस बात का भी खुलासा किया था कि पिछले साल ही दाऊद इब्राहिम की पत्‍नी मुंबई में अपने पिता से मिलने मुंबई आयी थी. अब इकबाल कासकर ने एक और बड़ा खुलासा पुलिस की पूछताछ में किया है. कासकर ने बताया कि जाकिर नाइक के दाऊद से संबंध हैं. नाइक आतंक के कथित वित्त पोषण और धन शोधन के मामलों में देश में वांछित है और उसका पासपोर्ट भी रद्द किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ेंः दाऊद की पत्नी मुंबई में अपने पिता से मिली, दाऊद के भाई ने किया खुलासा

दाऊद के भार्इ कासकर ने पूछताछ के दौरान मुंबर्इ पुलिस को बताया कि जाकिर नाइक को दाऊद से 2012 से ही पैसे मिल रहे थे. कासकर ने यह भी बताया कि मुंबई के कुछ कारोबारियों के जरिये भी दाऊद ने जाकिर नाइक की मदद की है. उसने बताया कि अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम जाकिर नाइक को पैसे ट्रांसफर करता था. उसने यह भी बताया कि जाकिर नाइक के एनजीओ के जरिये भी दाऊद हवाला का पैसे देता था.

इससे पहले इकबाल कासकर ने बताया था कि दाऊद की पत्नी महजबीं शेख पिछले साल अपने पिता से मिलने मुंबई आयी थी. इससे पहले उसने जांचकर्ताओं को बताया कि दाऊद अब भी पाकिस्तान में है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कासकर ने दाऊद और उसके परिवार के बारे में कुछ अहम सूचनाएं दी हैं.

कासकर ने पूछताछ के दौरान बताया कि दाऊद की बीवी महजबीं शेख उर्फ जुबीना जरीन पिछले साल अपने पिता सलीम कश्मीरी से मिलने मुंबई आयी थी. वह कश्मीरी और उसके परिवार से मिलने के बाद महजबीं चुपके से भारत से चली गयी. कश्मीरी यहां सपरिवार रहता है. पुलिस के अनुसार, कासकर ने कराची में दाऊद के चार आवासों के पते भी दिये.

कासकर ने पुलिस को यह भी बताया कि दाऊद, उसके भाई अनीस इब्राहिम और उसके करीबी छोटा शकील सभी कराची में एक पॉश इलाके में रह रहे हैं. अनीस सामान्यत: ईद के मौके पर मुंबई में अपने परिवार के सदस्यों को फोन करता है. कासकर से पूछताछ कर रही टीम ने उससे दाऊद के स्वास्थ्य के बारे में सवाल किये. कासकर ने दावा किया है कि उसका भाई स्वस्थ्य है और उसे कोई बीमारी नहीं है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel