[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National भीड़ ने की एक और शख्‍स की हत्‍या, नाबालिग से बलात्‍कार का था आरोप

भीड़ ने की एक और शख्‍स की हत्‍या, नाबालिग से बलात्‍कार का था आरोप

0
भीड़ ने की एक और शख्‍स की हत्‍या, नाबालिग से बलात्‍कार का था आरोप

शिलोंग : देशभर में भीड़ के इंसाफ की आलोचना के बीच आज फिर एक शख्‍स की मौत हो गयी, जिसे भीड़ ने बेरहमी से पीटा था. नाबालिग से बलात्कार करने के आरोपी को भीड़ द्वारा बुरी तरह पीटे जाने के बाद उसकी अस्पताल में मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि 11 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने और अपने स्मार्टफोन में उसकी तस्वीरें लेने वाले, 31 वर्षीय आरोपी को भीड़ ने जमकर पीटा.

भीड़ के उसपर हमला करने से पहले उसने खुद को कमरे (जहां वह किराये पर रहता था) में बंद कर लिया था. रविवार को उसकी सिविल शिलोंग अस्पताल में मौत हो गयी. पूर्वी खासी हिल्स जिले के एसपी डेविस मारक ने कहा, ‘उपरी शिलांग क्षेत्र के नोंगक्शेह में इस हिंसक हमले को उकसाने के लिए मकान मालिक और पीडि़त के पिता एवं भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है.’

पीडि़ता द्वारा भाई के अपने रिश्तेदारों को मृतक के फोन में अपनी बहन की अश्लील तस्वीरें और वीडियो देखने की बात बताने के बाद यह हिंसक घटना हुई. एसपी ने बताया कि बीच बचाव करने में दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel