Motihari : हरकैना से 127 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मुफस्सिल थाने के हरकैना गांव से 127 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर पकड़े गये.

By AMRESH KUMAR | September 25, 2025 5:07 PM

मोतिहारी . मुफस्सिल थाने के हरकैना गांव से 127 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर पकड़े गये. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को देसी शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अम्बेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में हरकैना का जामुन मुखिया व सैनगर का धर्मेंद्र कुमार शामिल है. प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है