Dhanbad News : राजगंज में शिक्षक की पिटाई से छात्र का हाथ टूटा, शिकायत

Dhanbad News : राजगंज में शिक्षक की पिटाई से छात्र का हाथ टूटा, शिकायत

By NARAYAN CHANDRA MANDAL | September 25, 2025 4:37 PM

Dhanbad News : आरबीबी हाईस्कूल राजगंज में नौवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र दिनेश कुमार के एक शिक्षक की पिटाई से घायल होने की सूचना है. मामले को लेकर छात्र के परिजनों ने राजगंज थाना में शिकायत की है. बताया जाता है कि छात्र समय से पूर्व टिफिन कर रहा था, इस पर शिक्षक नेपाल साव ने उसे मना किया, नहीं मानने पर एक डंडे से मारा, जिससे बायां हाथ की कलाई में हेयर फ्रैक्चर हो गया. इधर प्रभारी प्राचार्य आनंद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. शिक्षक ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया होगा. घटना के बाद शिक्षक द्वारा छात्र का इलाज भी कराया गया है. प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय के छुट्टी होने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली. शुक्रवार को मामले को देखेंगे. घायल छात्र राजगंज हरिजन टोला निवासी सपन दास का पुत्र है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है