Dhanbad News : माले के जिला सम्मेलन को ले स्टैंडिंग कमेटी की बैठक

Dhanbad News : माले के जिला सम्मेलन को ले स्टैंडिंग कमेटी की बैठक

By NARAYAN CHANDRA MANDAL | September 25, 2025 7:03 PM

Dhanbad News : निरसा के गुरुदास भवन में गुरुवार को प्रखंड स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई. बैठक में आगामी 11-12 अक्तूबर को धनबाद में आयोजित जिला सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में प्रखंड की 27 पंचायतों से 24 प्रतिनिधियों के चयन पर चर्चा हुई. पार्टी दस्तावेजों की तैयारी पर भी विचार-विमर्श किया गया. स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पार्टी डेलिगेट बनने के लिए नामांकन प्रक्रिया में हिस्सा लिया. अध्यक्षता प्रखंड सचिव टूटुन मुखर्जी व संचालन मणिशंकर सेन, हरेंद्र सिंह ने किया. बैठक में पार्टी के विधानसभा संयोजक आगम राम, मुमताज अंसारी, हरहर आर्य, बंटी सिंह, नीलू मुखर्जी, रमाकांत भंडारी, मदन दे, गुलाम रब्बानी, संजय बाउरी, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार दास, सिंटू बाउरी, दीपक कुमार, मन्नू सिंह, भीम गोराईं, निरंजन गोराईं, अशोक, धीरज मंडल, अतिकूर्रहमान, विशु पाल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है