मनरेगा और सामाजिक सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा

प्रतिनिधि, पाकुड़िया राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर पाकुड़िया प्रखंड की सभी पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये. गणपुरा, बसंतपुर, बड़ासिंहपुर, फुलझिंझरी, पाकुड़िया, खजूरडंगाल, वासेतकुंडी, डोमनगडिया, बन्नोग्राम सहित अन्य पंचायतों में

By Prabhat Khabar News Desk | April 24, 2026 12:52 PM

प्रतिनिधि, पाकुड़िया राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर पाकुड़िया प्रखंड की सभी पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये. गणपुरा, बसंतपुर, बड़ासिंहपुर, फुलझिंझरी, पाकुड़िया, खजूरडंगाल, वासेतकुंडी, डोमनगडिया, बन्नोग्राम सहित अन्य पंचायतों में मुखिया, वार्ड सदस्य, जलसहिया एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचायत विकास और ग्रामीण समस्याओं पर चर्चा हुई. पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिये. मुखिया अनिता सोरेन ने सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और अधिक लाभ लेने की अपील की. मनरेगा के तहत नए जॉब कार्ड पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास निर्माण योजना सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़ी समस्याओं पर भी विचार-विमर्श हुआ. कार्यक्रम में पंचायत सचिव अनिल शर्मा, ग्राम रोजगार सेवक बहामुनी मरांडी, पंचायत सहायक श्याम सुरेश हेंब्रम और फारूक अहमद सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.