पत्नी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज

अगर किसी के परिवार का कोई सदस्य लापता हो जाये तो परिजन परेशान होने लगते हैं. सदर थाने में पत्नी के गायब होने की शिकायत दर्ज की गयी है.

By AWADHESH KUMAR | June 5, 2026 6:35 PM

पति ने गुरुवार को सदर थाना पहुंचकर महिला के लापता होने शिकायत दर्ज कराये है. 2024 में महिला लापता हुई थी. दर्ज मामले के आधार पर पुलिस खोजबीन कर रही है.

किशनगंज के अनुसार

पीड़ित पति ने गुरुवार को सदर थाने में अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पत्नी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई गई है.

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उक्त महिला पूर्व में भी लापता हुई थी. वहीं पीड़ित पति अपनी पत्नी के लापता होने का कारण सोशल मीडिया बता रहे है.दर्ज प्राथमिकी के अनुसार लापता महिला का निकाह वर्ष 2024 में हुआ था. लेकिन अब तक महिला की रुखसती नहीं हुई थी.

लापता महिला अपने पिता के घर रह रही थी. बुधवार की सुबह अपने पिता के निवास स्थान से बिना किसी को कुछ बताएं घर से निकल गई. किशनगंज के प्रभारी सदर थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि लापता महिला की खोजबीन की जा रही है.