दुष्कर्म व हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

प्रखंड के आंती थाना क्षेत्र के बरई गांव में महिला के साथ दुष्कर्म व हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.

By ROHIT KUMAR SINGH | August 31, 2025 7:50 PM

कोंच. प्रखंड के आंती थाना क्षेत्र के बरई गांव में महिला के साथ दुष्कर्म व हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने काबर गांव के बधार से आरोपित संजय चौधरी उर्फ टेनी को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपित से थाने लाकर पूछताछ की जा रही है. इस मामले में अन्य एक और नामजद आरोपित मनोज चौधरी अब भी फरार है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि संजय चौधरी को गिरफ्तार किया गया है. एक फरार मनोज को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है