Dhanbad News : अंतिम ड्यूटी पर लोको पायलट का हुआ स्वागत

Dhanbad News : अंतिम ड्यूटी पर लोको पायलट का हुआ स्वागत

By NARAYAN CHANDRA MANDAL | September 26, 2025 5:20 PM

Dhanbad News : मेल एक्सप्रेस के लोको पायलट शालिग्राम प्रसाद विश्वकर्मा के अंतिम डयूटी पर गोमो स्टेशन पर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ. वह शुक्रवार को 13152 डाउन जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस गोमो पहुंचा कर अपनी अंतिम ड्यूटी को सफलता पूर्वक पूरा किया. वह 30 सितंबर को रेल सेवा से सेवानिवृत्त होंगे. श्री विश्वकर्मा को चीफ क्रू कंट्रोलर एके पांडेय समेत कई लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया. मौके पर पत्नी जयमाला देवी, बेटी मेनका कुमारी, बेटा रवि कुमार, राहुल कुमार, रणवीर कुमार, ओम प्रकाश स्वर्णकार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है