Dhanbad News : बीआइटी में इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल की बैठक

Dhanbad News : बीआइटी में इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल की बैठक

By NARAYAN CHANDRA MANDAL | September 26, 2025 7:04 PM

Dhanbad News : बीआइटी सिंदरी में इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल की शुरुआत शुक्रवार को की गयी. अध्यक्षता आआइसी चेयरमैन एवं निदेशक डाॅ पंकज राय ने किया. उन्होंने आइआइसी 7.0 की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यक्रमों की अधिकता और पर्याप्त वित्तीय सहयोग इसकी सफलता का आधार रहा. आइआइसी 8.0 के प्रेसिडेंट एवं उत्पादन एवं औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ प्रकाश कुमार ने उपलब्धियों को साझा किया. संयोजक डाॅ राहुल कुमार ने नये छात्र संयोजक को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया. बैठक में संयोजक ने कहा कि आइआइसी का उद्देश्य नवाचार, उद्यमशीलता और स्टार्टअप को बढ़ावा देना है. बताया गया कि फरवरी माह में तीन दिवसीय ई-समिट का आयोजन, जिसमें 36 घंटे का राष्ट्रीय स्तर का हेकाथन.का आयोजन शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है