एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर बनीं डॉ रश्मि प्रियदर्शनी

जीबीएम कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर को मिली जिम्मेदारी

By HARIBANSH KUMAR | September 25, 2025 5:46 PM

जीबीएम कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर को मिली जिम्मेदारी संवाददाता, गया जी. गौतम बुद्ध महिला कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर व अध्यक्ष डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी को कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की प्रोग्राम ऑफिसर के रूप में नया दायित्व सौंपा गया है. मगध विश्वविद्यालय बोधगया ने डॉ रश्मि को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. एमयू के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ पिंटू कुमार ने डॉ रश्मि को कॉलेज की एनएसएस इकाई की कमान सौंपते हुए खुशी जतायी और कहा कि डॉ रश्मि की सक्रियता तथा कुशल नेतृत्व का लाभ एमयू की एनएसएस इकाई को भी मिलेगा. जीबीएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ सीमा पटेल ने डॉ रश्मि को एमयू की ओर से प्राप्त अप्वाइंटमेंट लेटर सौंपते हुए यह अपेक्षा जतायी कि डॉ रश्मि के नेतृत्व में कॉलेज की एनएसएस इकाई अपनी पुरानी गरिमा को बरकरार रखगी. उन्होंने पुष्पगुच्छ प्रदान कर डॉ रश्मि का अभिनंदन किया. डॉ रश्मि ने कहा कि वे छात्राओं के हितार्थ एनएसएस इकाई के कुशल संयोजन, संचालन व समन्वयन के लिए अपनी ओर से यथासंभव प्रयत्न करेंगी. गौरतलब है कि डॉ रश्मि वर्तमान में कॉलेज की जन संपर्क अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं. वे कॉलेज की पूर्व एनसीसी सीटीओ भी रह चुकी हैं. मौके पर उपस्थित पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ सहदेव बाउरी, डॉ आशुतोष कुमार पांडेय, डॉ प्यारे मांझी, रौशन कुमार, अभिषेक कुमार, नीरज कुमार, अजय कुमार ने डॉ रश्मि को बधाइयां दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है