टीएमएच में कैंसर पीड़ित बच्चों का होता हैं फ्री ट्रीटमेंट
मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल ने साल 2018 में 2800 कैंसर पीड़ित बच्चों को फ्री ट्रीटमेंट मुहैया कराया है. इसके लिए हॉस्पिटल ने करीब 35 करोड़ रुपये जुटाये. यह प्रयोग 2009 में शुरू हुआ था, जब 60 लाख रुपये का फंड जुटाया गया था. यह पहल हॉस्पिटल के पीड्रियाटिक कैंसर डिपार्टमेंट ने शुरू की थी, […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
July 16, 2019 7:35 AM
मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल ने साल 2018 में 2800 कैंसर पीड़ित बच्चों को फ्री ट्रीटमेंट मुहैया कराया है. इसके लिए हॉस्पिटल ने करीब 35 करोड़ रुपये जुटाये. यह प्रयोग 2009 में शुरू हुआ था, जब 60 लाख रुपये का फंड जुटाया गया था.
यह पहल हॉस्पिटल के पीड्रियाटिक कैंसर डिपार्टमेंट ने शुरू की थी, ताकि 15 साल तक की उम्र के हर बच्चे को फ्री ट्रीटमेंट मिल सके. डिपार्टमेंट में 50 से ज्यादा मेंबर्स की टीम है, जो इस नेक कार्य के लिए फंड जुटाती है. इसमें कॉरपोरेट हाउस, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री फंड्स भी शामिल हैं. हॉस्पिटल के निदेशक डॉ एसडी बनावली बताते हैं कि व्यस्कों का कैंसर कंट्रोल किया जा सकता है जबकि बच्चों का कैंसर ठीक किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें...
December 1, 2025 5:03 PM
November 20, 2025 9:13 PM
May 8, 2025 5:12 PM
September 28, 2024 3:51 PM
August 9, 2024 10:35 PM
August 3, 2024 5:00 PM
August 1, 2024 7:22 AM
July 31, 2024 5:49 PM
July 30, 2024 9:59 PM
May 27, 2024 6:18 PM
