धूम्रपान का यह भी होगा नुकसान
पत्नी के गर्भकाल के दौरान जो पुरुष धूम्रपान करते हैं, उनके बच्चों में अन्य के मुकाबले शुक्राणु संख्या 50 फीसदी कम हो सकती है. स्वीडन के लुंड विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने 17 से 20 वर्ष आयुवर्ग के 104 लोगों पर अध्ययन किया. गर्भवती महिला के निकोटिन के संपर्क में आने, सामाजिक, आर्थिक कारक और भावी […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 27, 2018 5:57 AM
पत्नी के गर्भकाल के दौरान जो पुरुष धूम्रपान करते हैं, उनके बच्चों में अन्य के मुकाबले शुक्राणु संख्या 50 फीसदी कम हो सकती है. स्वीडन के लुंड विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने 17 से 20 वर्ष आयुवर्ग के 104 लोगों पर अध्ययन किया.
गर्भवती महिला के निकोटिन के संपर्क में आने, सामाजिक, आर्थिक कारक और भावी पिता की धूम्रपान की आदत के बीच संबंध देखा तो पता चला कि ऐसे व्यक्ति के बच्चों में अन्य की तुलना में शुक्राणु संख्या 51 फीसदी कम थी, जिनके पिता धूम्रपान नहीं करते थे. यूनिवर्सिटी के जोनातन एक्सेलसन का कहना है कि मां के निकोटिन के संपर्क में आने को छोड़ भी दें, तो धूम्रपान करनेवालों के बच्चों में शुक्राणु की संख्या बहुत कम थी.
ये भी पढ़ें...
December 1, 2025 5:03 PM
November 20, 2025 9:13 PM
May 8, 2025 5:12 PM
September 28, 2024 3:51 PM
August 9, 2024 10:35 PM
August 3, 2024 5:00 PM
August 1, 2024 7:22 AM
July 31, 2024 5:49 PM
July 30, 2024 9:59 PM
May 27, 2024 6:18 PM
