पोलियो की दवा जरूर पिलाएं
केंद्र सरकार ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं. यूपी, महाराष्ट्र और तेलंगाना में पोलियो की खुराक के कुछ बैच में संक्रमण पाये जाने की खबरों के बीच आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जिस उत्पादक की दवा में संक्रमण मिला था, उनका प्रयोग बंद […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
October 9, 2018 5:53 AM
केंद्र सरकार ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं. यूपी, महाराष्ट्र और तेलंगाना में पोलियो की खुराक के कुछ बैच में संक्रमण पाये जाने की खबरों के बीच आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जिस उत्पादक की दवा में संक्रमण मिला था, उनका प्रयोग बंद कर दिया गया है.
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि WHO के साथ मिलकर सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाया है कि बच्चों को दिये जानेवाले सभी टीके सुरक्षित और प्रभावी हों. पोलियो विषाणु टाइप-2 पूरी दुनिया से खत्म हो चुका है.
देश को पोलियो मुक्त घोषित किये जाने के बाद से साल में केवल 4 बार ही मॉप-अप राउंड चलाया जाना है. इस साल जनवरी, मार्च और अगस्त में तीन मॉप-अप राउंड हो चुके हैं. अब नवंबर के अंत में आखिरी राउंड होना है.
ये भी पढ़ें...
December 1, 2025 5:03 PM
November 20, 2025 9:13 PM
May 8, 2025 5:12 PM
September 28, 2024 3:51 PM
August 9, 2024 10:35 PM
August 3, 2024 5:00 PM
August 1, 2024 7:22 AM
July 31, 2024 5:49 PM
July 30, 2024 9:59 PM
May 27, 2024 6:18 PM
