जानें दादी-नानी के घरेलू नुस्खे

दैनिक जीवन में लोग कई छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करते हैं और इलाज के तौर पर एलोपैथिक दवाएं लेते हैं. इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है, जबकि बुजुर्गों के बताये कई नुस्खे हैं, जो सदियों से आजमाये जा रहे हैं और बेहद प्रभावी भी हैं. जानिए कुछ उपाय. बरसाती कीड़ा काट ले, तो एक […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 28, 2018 6:15 AM
दैनिक जीवन में लोग कई छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करते हैं और इलाज के तौर पर एलोपैथिक दवाएं लेते हैं. इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है, जबकि बुजुर्गों के बताये कई नुस्खे हैं, जो सदियों से आजमाये जा रहे हैं और बेहद प्रभावी भी हैं. जानिए कुछ उपाय.
बरसाती कीड़ा काट ले, तो एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें. फिर इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर 5 से 10 मिनट के लिए लगा लें.
कीड़ों के काटने पर होने वाली खुजली, जलन और सूजन कम करने के लिए तुलसी की पत्तियां लगाने से भी लाभ होगा.
एलोवेरा के ताजे पत्ते काटकर उसका गूदा प्रभावित जगह पर लगाने से राहत होती है.
यदि मुंह से बदबू आती है, तो रोज सुबह एक भीगी हुई इलायची खाएं. कुछ ही दिनों में मुंह से बदबू आनी बंद होगी.
गर्भावस्था में बीपी लो और हाइ की समस्या रहती है. भुने हुए लहसुन का सेवन बीपी नॉर्मल रखता है. मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर इम्यून सिस्टम मजबूत करता है.