दादी-नानी के नुस्खे, जानिए कुछ उपाय

दैनिक जीवन में लोग कई छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करते हैं और इलाज के तौर पर एलोपैथिक दवाएं लेते हैं. इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है, जबकि बुजुर्गों के बताये कई नुस्खे हैं, जो सदियों से आजमाये जा रहे हैं और बेहद प्रभावी भी हैं. जानिए कुछ उपाय.... डेंगू के बुखार से राहत पाने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 14, 2018 8:03 AM

दैनिक जीवन में लोग कई छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करते हैं और इलाज के तौर पर एलोपैथिक दवाएं लेते हैं. इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है, जबकि बुजुर्गों के बताये कई नुस्खे हैं, जो सदियों से आजमाये जा रहे हैं और बेहद प्रभावी भी हैं. जानिए कुछ उपाय.

डेंगू के बुखार से राहत पाने के लिए नारियल पानी खूब पीएं. इसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व जैसे मिनरल्स और एलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है.
तुलसी के पत्तों को गर्म पानी में उबाल लें. इस पानी को पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है.
तुलसी की 10-15 पत्ती को तोड़ कर काली मिर्च के साथ पीस कर इस्तेमाल करने पर बुखार में कमी आने लगती है.
अदरक के रस को नीबू व तुलसी के रस के साथ शहद में डाल कर लेने से सर्दी-खांसी और बुखार की परेशानी दूर हो जाती है.
त्रिफला चूर्ण में ज्वर नाशक गुण होता है. इससे दस्त भी साफ और बुखार भी कम होता है.