बार-बार हो रही फूड पॉइजनिंग को न करें नजरअंदाज, हो सकती है यह गंभीर बीमारी

वाशिंगटन : जीवाणु संबंधी मामूली संक्रमणों पर हम अकसर अधिक ध्यान नहीं देते, लेकिन ये संक्रमण गंभीर जलन या संभावित रूप से जानलेवा कोलाइटिस का कारण बन सकते हैं.... Science जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में यह बताया गया है कि जीवाणु संबंधी मामूली संक्रमणों के कारण उम्र बढ़ने पर आपको जलन संबंधी समस्या पैदा करने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 22, 2017 3:34 PM

वाशिंगटन : जीवाणु संबंधी मामूली संक्रमणों पर हम अकसर अधिक ध्यान नहीं देते, लेकिन ये संक्रमण गंभीर जलन या संभावित रूप से जानलेवा कोलाइटिस का कारण बन सकते हैं.

Science जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में यह बताया गया है कि जीवाणु संबंधी मामूली संक्रमणों के कारण उम्र बढ़ने पर आपको जलन संबंधी समस्या पैदा करने वाली गंभीर बीमारी हो सकती है.

अमेरिका के सैनफोर्ड बर्नहाम प्रेबिस मेडिकल डिस्कवरी इंस्टीट्यूट (एसबीपी) के अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, अध्ययन में सामने आये इन तथ्यों से इन्फ्लेमेटरी बॉवल डिजीज (आईबीडी) के पीछे के कारण का पता चल सकता है. इस बीमारी का कारण पता नहीं चल पाया है.

इस अध्ययन ने यह भी दर्शाया है कि इस प्रकार के कई सबूत मिले है कि कोलाइटिस और आईबीडी समेत जलन संबंधी आम बीमारियों की शुरुआत में व्यक्ति के आनुवांशिक कारक सीमित भूमिका निभाते हैं.