सर्दियों में पराठे से हटकर ट्राई करें ये टेस्टी गोभी पूरी

Gobhi Puri Recipe: नाश्ते या लंच में आप भी पूरी बनाने का सोच रहा हैं तो गोभी पूरी बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं गोभी पूरी बनाने की रेसिपी.

By Sweta Vaidya | February 15, 2026 7:50 AM

Gobhi Puri Recipe: सर्दियों के मौसम में गोभी से कई तरह की डिश बनाकर आपने भी जरूर खाया होगा. इस मौसम में गोभी की सब्जी, गोभी के पकौड़े या टिक्की बनाया जाता है. लेकिन क्या आपने अभी तक गोभी पूरी को ट्राई किया है? अगर नहीं, तो इसे एक बार जरूर ट्राई करें. ये पूरी खाने में स्वादिष्ट होती है. इस पूरी को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. गोभी पूरी को आलू की सब्जी, दही, चटनी या अचार के साथ सर्व करें. 

गोभी पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • फूलगोभी- 1 कप कद्दूकस की हुई 
  • गेहूं का आटा- 2 कप
  • अदरक-1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • अजवाइन- आधा चम्मच 
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1
  • गरम मसाला-  आधा चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • तेल- जरूरत के अनुसार

गोभी पूरी को कैसे तैयार करें?

  • गोभी पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप फूलगोभी को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. इसे आप उबाल लें. गोभी के टुकड़ों को ठंडा करके बारीक पीस लें.  
  • अब एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें आप गोभी का पेस्ट और कद्दूकस किया हुआ अदरक को डाल दें. इसके बाद आप अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक और 2 बड़ा चम्मच तेल डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और आटा गूंथ लें. आटा को 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें. 
  • अब आटे से छोटी-छोटी लोई बना लें. इन्हें गोल बेल लें. 
  • कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल जब अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो एक-एक करके पूरी डाल दें. हल्का दबाते हुए दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें. 
  • तैयार गोभी पूरी को प्लेट में निकाल लें. इस तरह से आप गोभी पूरी को बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Suji Masala Puri: ट्रैवल में जाना हो या नाश्ते में कुछ स्पेशल सर्व करना हो, बनाएं सूजी मसाला पूरी, फॉलो करें आसान विधि

यह भी पढ़ें: Gud Ki Puri Recipe: गुड़ से मिठाई नहीं, इस बार ट्राई करें गुड़ की मीठी पूरियां, खाने के बाद जरूर बार-बार बनाएंगे