पानी में है लेकिन फिर भी मुरझा रही लिली? ये 7 गलतियां कर रहे हैं आप

क्या आपकी वॉटर लिली में फूल नहीं आ रहे? जानिए 5-8 घंटे धूप, सही गहराई, फर्टिलाइजर और मेंटेनेंस के वो आसान नियम, जिनसे आपका तालाब खिलेगा रंग-बिरंगे फूलों से.

By Pratishtha Pawar | March 4, 2026 10:03 PM

Water Lily Care Tips: घर के गार्डन, टेरेस टैंक या छोटे तालाब में खिले वॉटर लिली के फूल घर को रॉयल लुक देते हैं, लेकिन देखभाल में होने वाली कुछ गलतियों की वजह से से पौधा सिर्फ पत्ते देता है, फूल नहीं. अगर आप चाहते हैं कि आपका वॉटर लिली सीजन भर खिलता रहे, तो नीचे दिए गए प्रो-लेवल केयर टिप्स जरूर फॉलो करें.

तालाब में नहीं खिल रही वॉटर लिली? अपनाएं ये वाटर लिली केयर टिप्स (Water Lily Care Tips)

वॉटर लिली

1.वॉटर लिली को रोज कम से कम 5-6 घंटे की सीधी धूप चाहिए होती है. 8 घंटे तक धूप मिले तो फूल ज्यादा और बड़े आते हैं. छांव में रखने से ग्रोथ स्लो हो जाती है.

2. हमेशा बिना ड्रेनेज होल वाला जलीय पॉट लें. हल्की गार्डन सॉयल नहीं, बल्कि भारी चिकनी (क्ले-बेस्ड) मिट्टी का इस्तेमाल करें ताकि पानी मटमैला न हो.

3. पौधे का क्राउन पानी की सतह से 8-18 इंच नीचे होना चाहिए. कुछ बड़ी किस्मों के लिए 24 इंच तक गहराई सही रहती है. इसलिए इन्स्ट्रक्शन अच्छे से पढ़ें.

4.गर्मी और मानसून के दौरान एक्वाटिक प्लांट्स के लिए बनी खाद हर 2-4 हफ्ते में डालें. सर्दियों में फर्टिलाइजेशन कम कर दें.

5. डेड लीव्स और मुरझाए फूल सड़न और फंगस का कारण बन सकते हैं. डेली प्रूनिंग से पौधा हेल्दी रहता है.

6. तालाब में काई बढ़े तो हाथ से निकालें. ज्यादा एल्गी पौधे से न्यूट्रिएंट्स छीन लेती है.

7. गप्पी या मॉली जैसी छोटी मछलियां मच्छरों के लार्वा खाकर पानी साफ रखने में मदद करती हैं.

पानी लिली के पौधों को कैसे बनाए रखें?

धूप, सही गहराई, नियमित खाद और सूखी पत्तियों की सफाई-ये चार नियम फॉलो करें.

क्या वॉटर लिली को धूप पसंद है या छाव?

इन्हें पूरी धूप पसंद है. छाया में फूल कम आते हैं.

वॉटर लिली का फूल कितने दिन तक रहता है?

आमतौर पर एक फूल 3-4 दिन तक ताजा रहता है, फिर मुरझा जाता है.

लिली को रोजाना कितना पानी चाहिए?

वॉटर लिली को अलग से रोज पानी देने की जरूरत नहीं होती. यह पानी में ही उगती है, इसलिए बस इतना ध्यान रखें कि गमला या पौधे का क्राउन हमेशा पानी की सतह से 8–18 इंच नीचे डूबा रहे और पानी का लेवल कम न हो.

यह भी पढ़ें: How to Grow Dahlias: घर पर उगाएं डहेलिया का पौधा – रंग-बिरंगे फूलों से खिल उठेगा आपका आंगन

यह भी पढ़ें: अबकी बार सही समय पर लगाएं मोगरा, हर सुबह महकेगा आपका घर