दो अक्षरों वाले छोटे और प्यारे बेबी नेम्स, अर्थ जानकर मिनटों में चुन लेंगे अपने बच्चे का नाम

Two Letter Baby Names: घर में आए नन्हे मेहमान के लिए ढूंढ रहे हैं छोटा और प्यारा नाम. देखें लड़कों और लड़कियों के लिए दो अक्षरों वाले मॉडर्न, यूनिक और मीनिंगफुल नामों की ये लिस्ट.

By Smita Dey | June 30, 2026 8:59 AM

Two Letter Baby Names: जब घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशी होती है, तो सबसे पहले जिस बात पर चर्चा शुरू होती है, वह है बच्चे का नाम. आजकल कई माता-पिता लंबे और मुश्किल नामों की बजाय छोटे, प्यारे और यूनिक नाम पसंद कर रहे हैं. खासकर दो अक्षरों वाले नाम काफी ट्रेंड में हैं, क्योंकि ये याद रखने में आसान होते हैं. साथ ही बोलने में अच्छे लगते हैं और मॉडर्न होने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति की झलक भी दिखाते हैं. अगर आप भी अपने बेटे या बेटी के लिए छोटा और खूबसूरत नाम ढूंढ़ रहे हैं, तो यहां दिए गए नाम देख सकते हैं.

Two Letter Baby Names: लड़कों के लिए दो अक्षरों वाले प्यारे नाम 

नाम (Hindi)नाम का अर्थ 
आरवशांति, शांत स्वभाव
अंशहिस्सा, भाग, टुकड़ा
वीरबहादुर, साहसी
ध्रुवअटल, ध्रुव तारा
कविबुद्धिमान, कविता लिखने वाला
शिवभगवान शिव, कल्याणकारी
रविसूर्य, चमक
यशकीर्ति, सफलता, प्रसिद्धि
आदिशुरुआत, प्रथम
देवभगवान, दिव्य पुरुष
PC: Freepik

Two Letter Baby Names: लड़कियों के लिए छोटे और सुंदर नाम 

नाम नाम का अर्थ 
आद्यापहली, देवी दुर्गा
दीयादीपक, रोशनी, उजाला
इराज्ञान की देवी, सरस्वती, धरती
जियादिल का टुकड़ा, प्यारी
काव्याकविता, कलात्मक
पीहूचिड़िया की चहक, मोर की आवाज
मियाप्यारी, ईश्वर की कृपा
रियासिंगर, सुंदर, ग्रेसफुल
तनुनाजुक, शरीर
ईशादेवी, रक्षा करने वाली
PC: Freepik

छोटे नाम क्यों बन रहे हैं पहली पसंद?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे नाम ज्यादा पसंद किए जाते हैं जिन्हें बोलना और लिखना आसान हो. स्कूल से लेकर ऑफिस तक छोटे नाम जल्दी याद हो जाते हैं. यही वजह है कि नए माता-पिता छोटे लेकिन अर्थपूर्ण नामों को प्राथमिकता दे रहे हैं. ऐसे नाम सोशल मीडिया प्रोफाइल, डॉक्यूमेंट और रोजमर्रा की बातचीत में भी सहज लगते हैं.

यह भी पढ़ें: शॉर्ट भी, क्लासी भी, बच्चों के ये मॉडर्न नाम हर जनरेशन को आएंगे पसंद