रांची की टॉप 5 लिट्टी शॉप्स, जहां हर बाइट में है देसी तड़का

Ranchi Famous Litti Shop: रांची अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ स्वादिष्ट लिट्टी-चोखा के लिए भी प्रसिद्ध है. यहां की मशहूर लिट्टी दुकानों पर देसी घी में डूबी, सत्तू से भरी लिट्टी और मसालेदार चोखा का असली स्वाद चखने को मिलता है.

By Prerna | February 22, 2026 10:58 AM

Ranchi Famous Litti Shop: रांची, जो रांची की राजधानी है, केवल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और जलप्रपातों के लिए ही नहीं बल्कि अपने स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजनों के लिए भी प्रसिद्ध है. यहां की पारंपरिक डिश लिट्टी-चोखा लोगों के दिलों पर खास जगह रखती है. सत्तू से भरी हुई लिट्टी को कोयले की आंच पर सेंककर देसी घी में डुबोया जाता है और मसालेदार चोखे के साथ परोसा जाता है, जो स्वाद को और भी खास बना देता है. रांची की गलियों और बाजारों में कई ऐसी मशहूर दुकानें हैं जहां की लिट्टी का स्वाद लोगों को बार-बार खींच लाता है. इस आर्टिकल में हम रांची की 5 प्रसिद्ध लिट्टी दुकानों के बारे में जानेंगे, जहां आपको असली देसी स्वाद का अनुभव मिलेगा.

बाबा लिट्टी कॉर्नर

रांची के मेन रोड में स्थित यह दुकान अपने देसी अंदाज और ताजे स्वाद के लिए मशहूर है. यहां की घी से सनी लिट्टी और मसालेदार चोखा लोगों को बार-बार आने पर मजबूर कर देता है. शाम के समय यहां अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है. यहां कि खासियत है यह है कि यहां कि लिट्टी बाकी जगह कि लिट्टी से छोटी होती है लकें स्वाद में इसका कोई मुकाबला नहीं है. 

भोला लिट्टी भंडार

यह दुकान पारंपरिक बिहारी स्वाद के लिए जानी जाती है. सत्तू से भरी लिट्टी को कोयले की आंच पर पकाया जाता है, जिससे उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यहां टमाटर की चटनी और हरी मिर्च का खास स्वाद लोगों को पसंद आता है. यह लिट्टी की दुकान डॉरन्डा में स्थित है. 

देसी लिट्टी हाउस

अगर आप घर जैसा स्वाद चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए सही है. यहां की लिट्टी कुरकुरी और अंदर से नरम होती है. देसी घी और ताजे चोखे के साथ परोसी जाने वाली लिट्टी का स्वाद बेहद लाजवाब होता है.

कृष्णा लिट्टी स्टॉल

यह स्टॉल अपनी सस्ती कीमत और बेहतरीन स्वाद के लिए जाना जाता है. कॉलेज स्टूडेंट्स और ऑफिस जाने वाले लोग यहां बड़ी संख्या में आते हैं. यहां की मसालेदार चटनी इसकी खास पहचान है.

विश कन्या लिट्टी स्टॉल 

रांची के फूड लवर्स के बीच यह नाम काफी लोकप्रिय है. यहां लिट्टी के साथ अलग-अलग तरह के चोखे और सलाद भी परोसे जाते हैं. इसके साथ ही चिकन के साथ भी यहां लिट्टी परोसी जाती है. यह दुकान मोरहाबादी आने वाले लोग के लिए एक पसंदड़ीदा जगह है. साफ-सफाई और स्वाद दोनों का अच्छा ध्यान रखा जाता है.

यह भी पढ़ें: Bihari Style Aloo Gobhi Sabji: सबका दिल जीत लेगी बिहारी स्टाइल आलू गोभी की सब्जी, नोट कर लें सिंपल रेसिपी

यह भी पढ़ें: आटे और गुड़ से बनाएं झारखंड का फेमस मीठा गुलगुला