करी पत्ता हफ्तों तक फ्रेश रखने के लिए अपनाएं ध्रुवि मेहता के टिप्स 

Tips To Store Curry Leaves: घर पर रखें करी पत्ते जल्दी खराब या सूखने लगे हैं? तो आप ध्रुवि मेहता के टिप्स अपना सकते हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर करी पत्ता स्टोर करने का तरीका शेयर किया है.

By Priya Gupta | March 16, 2026 3:16 PM

Tips To Store Curry Leaves: करी पत्ता लगभग हर घर की रसोई में इस्तेमाल होता है. इसे दाल, सब्जी, पोहा, उपमा और कई तरह के डिश में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए डाला जाता है. ऐसे में अक्सर ऐसा होता है कि हम बाजार से ज्यादा मात्रा में करी पत्ता खरीदकर ले आते हैं, लेकिन सही तरीके से स्टोर न करने की वजह से कुछ ही दिनों में ये सूखने लगते हैं या खराब हो जाते हैं. इसके अलावा, कई बार जब हम खाना बनाने लगते हैं तब पता चलता है कि घर में करी पत्ता है ही नहीं, जिससे खाने का स्वाद अधूरा सा रह जाता है. अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान रहते हैं, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. यहां बताए गए आसान टिप्स की मदद से आप करी पत्तों को लंबे समय तक फ्रेश और हरा रख सकते हैं. 

करी पत्ता कैसे करें स्टोर?

  • सबसे पहले आप सभी करी पत्तों को तोड़कर एक जगह इकट्ठा करें. 
  • अब लगभग 10–12 पत्तों का एक छोटा गुच्छा बनाएं और उन्हें आइस ट्रे (Ice Tray) के हर क्यूब वाले हिस्से में रखें. इसी तरह सभी हिस्सों में पत्ते भर दें. 
  • इसके बाद इस ट्रे के क्यूब में रखे गए करी पत्ते के ऊपर पानी डालें. इसे फ्रीजर में रखकर जमने दें. इस तरीके से पत्ते 8–10 हफ्तों तक फ्रेश रहते हैं.

स्टोर किया हुआ करी पत्ता इस्तेमाल करने का तरीका 

  • जब भी आपको करी पत्तों की जरूरत हो, फ्रीजर से एक क्यूब निकाल लें और उसे नॉर्मल पानी डाल दें. कुछ देर बाद जब बर्फ पिघल जाएगा तब आप पत्तों को इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • जमे हुए सारे क्यूब को आप प्लास्टिक बैग में रखकर फ्रीजर में स्टोर करें. 

यह भी पढ़ें: हरे प्याज को हफ्तों तक ताजा रखने के आसान और असरदार तरीके

यह भी पढ़ें: शकरकंद को लंबे समय तक ताजा कैसे रखें? जानिए सही स्टोरेज टिप्स और बड़ी गलतियां